देश

PM मोदी से मिले सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस, आतंक के खिलाफ एकजुटता से लड़ने का आह्वान, तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सिंगापुर के पीएम वॉन्ग से मुलाकात हुई। जयशंकर ने भारत और सिंगापुर के रिश्ते और मजबूत बनाने पर जोर दिया। जयशंकर ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी और वॉन्ग की मुलाकात के दौरान आपसी रिश्ते को मजबूत बनाने वाले एजेंडे पर बातचीत होगी।

Image

हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता। तस्वीर-MEA Twitter

Lawrence Wong Meets PM Modi: भारत दौरे पर आए सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हैदराबाद हाउस में हुई इस द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान दोनों देशों के आपसी रिश्ते को नई ऊंचाई पर ले जाने के बारे में चर्चा हुई। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर की सिंगापुर के पीएम से मुलाकात हुई। जयशंकर ने भारत और सिंगापुर के रिश्ते और मजबूत बनाने पर जोर दिया। जयशंकर ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी और वॉन्ग की मुलाकात के दौरान आपसी रिश्ते को मजबूत बनाने वाले एजेंडे पर बातचीत होगी।

आतंक के खिलाफ लड़ना सभी देशों का कर्तव्य-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बातचीत के बाद कहा कि हमारा मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना सभी देशों का कर्तव्य है। आतंकवाद के संबंध में हमारी चिंताएं समान हैं। हमने तय किया कि एआई, क्वांटम और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। प्रौद्योगिकी और नवाचार भारत-सिंगापुर साझेदारी के मजबूत स्तंभ हैं।

संबंधों का एक रोडमैप तैयार होगा-जयशंकर

X पर अपने एक पोस्ट में विदेश मंत्री ने कहा कि 'दिल्ली में आज सुबह सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वॉन्ग से मिलकर खुशी हुई। भारत-सिंगापुर रिश्ते की मजबूती पर लगातार जोर देने की उनकी सोच का मैं स्वागत करता हूं। उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान हमारे समकालीन संबंधों का एक रोडमैप तैयार होगा।'

जेपी नड्डा से मिले सिंगापुर के पीएम

जयशंकर से मुलाकात के बाद सिंगापुर के पीएम ने कहा कि हमारे बीच विकास के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। वॉन्ग ने कहा कि भारत में उनकी यात्रा की सार्थक शुरुआत हुई है। सिंगापुर के पीएम ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। वॉन्ग तीन दिनों की यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। बुधवार को वह अपनी पत्नी लू जे लुई के साथ राजघाट गए और वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article