पीएम मोदी ने मुंबई के महाराष्ट्र लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता गले भी मिले। जिसके बाद मुंबई स्थित लोकभवन में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं की बातचीत रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने और उन्हें नए और उभरते क्षेत्रों तक विस्तारित करने पर केंद्रित रही। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान 114 राफेल और हैमर मिसाइलों की खरीद समेत कई अन्य महत्वपूर्ण समझौंतों पर मुहर लगेगी।
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
पीएम नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से मुलाकात के बाद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुंबई में अपने दोस्त,राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है।
वहीं, इससे पहले भारत के अपने मौजूदा दौरे के दौरान,फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई के ताज महल पैलेस में, 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए और भारत के लिए आतंकवाद के सामने,एकता और पक्के इरादे के साथ फ्रांस आपके साथ खड़ा है।
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। उनकी चर्चा रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने और नए एवं उभरते क्षेत्रों में उनका विस्तार करने पर केंद्रित रही। मोदी और मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद, शाम लगभग 5:15 बजे, दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं और अन्य नवोन्मेषकों की सभा को संबोधित करेंगे।
शाम को जाएंगे दिल्ली
वहीं, MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान आज के कार्यक्रम के बारे में बताया था। उनके मुताबिक फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों आज दोपहर बाद मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बाइलेटरल बातचीत करेंगे और उसके बाद, वे AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। डिजिटल टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, स्टूडेंट मोबिलिटी, कल्चर, डिफेंस, सिक्योरिटी, ग्रीन पाथवे और भी बहुत कुछ के फील्ड में दो स्ट्रेटेजिक पार्टनर, भारत और फ्रांस के बीच बहुत कुछ हो रहा है। जब दोनों लीडर आज दोपहर मिलेंगे तो इन सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद,हम इनोवेशन के फील्ड में भारत-फ्रांस कोलेबोरेशन का सेलिब्रेशन करेंगे।
पीएम मोदी का हुआ था स्वागत
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचे थे। मुंबई पहुंचने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। वहीं दक्षिण मुंबई स्थित लोक भवन (पूर्व में राजभवन)में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मैक्रोन 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वे भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और साथ ही मुंबई में मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन भी करेंगे।
