देश

Train Fire: हैदराबाद के चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी भीषण आग, सात डिब्बे खाक

Train Fire: हैदराबाद में चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लग गई है। इस आग के कारण ट्रेन के सात डिब्बे जलकर खाक हो गए हैं।

Image

हैदराबाद ट्रेन में लगी आग

Train Fire: तेलंगाना के हैदराबाद स्थित चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम को एक ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड की चपेट में आने से ट्रेन के सात डिब्बे जलकर खाक हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है और कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। क्योंकि ट्रेन खाली थी।

शाम को हुआ हादसा

यह घटना सोमवार शाम को हैदराबाद के चरलपल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई जब ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने देखते ही देखते ट्रेन के सात डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के कारणों की जांच

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7:15 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। रेलवे अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है क्योंकि ट्रेन के खाली होने और समय रहते आग पर काबू पा लिया जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article