देश

सोलापुर रैली में भावुक हुए PM मोदी, रुंधे गले से बोले-'काश! बचपन में मुझे भी रहने के लिए ऐसा घर मिला होता', Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 12:25 PM IST

PM Modi Solapur rally : रैली में पीएम ने कहा कि 'जहां लोग काम करते हैं उसके आस पास ही आवास का प्रबंध हो, ऐसी हमारी कोशिश रहती है। हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन इन नारों के बवजूद गरीबी नहीं हटी।

Image

सोलापुर में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी।

PM Modi Solapur rally : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए 15,024 मकान लाभार्थियों को सौंपे। इस मौके पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में, उनकी सरकार ने गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से योजनाएं क्रियान्वित की हैं। आवास योजना के बारे में अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री भावुक भी हो गए। रूंधे गले से उन्होंने कहा कि 'ये चीजें होते हुए देखता हूं तो मन को संतोष होता है। हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो इनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। काश बचपन में मुझे भी ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।'

नारे के बावजूद गरीबी नहीं हटी-पीएम

रैली में पीएम ने कहा कि 'जहां लोग काम करते हैं उसके आस पास ही आवास का प्रबंध हो, ऐसी हमारी कोशिश रहती है। हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन इन नारों के बवजूद गरीबी नहीं हटी। कहा जाता था आधी रोटी खाएंगे लेकिन...मैं पूछता हूं कि आधीर रोटी क्यों खाएंगे... मोदी है पूरी रोटी खाएंगे।'

हमारा संकल्प आज पूरा हुआ-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए हमारा संकल्प आज पूरा हो रहा है। पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण हुआ है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था तो मैंने गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी मैं खुद आऊंगा।'

22 जनवरी को राम ज्योति जलाने की अपील

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पीएम ने लोगों से 22 जनवरी को अपने घरों को राम ज्योति से जगमगाने को कहा। पीएम ने कहा कि 22 जनवरी को जलाई जाने वाली राम ज्योति लोगों के जीवन से गरीबी दूर करने के लिए प्रेरणा बनेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article