देश

सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने दिवाली की शुभकामानएं देते हुए कहा- रोशनी का यह पावन त्योहार हर व्यक्ति के जीवन को खुशियों, समृद्धि और सद्भाव से आलोकित करे - यही हमारी हार्दिक कामना है।

Image

पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई (ANI)

PM Modi Extends Diwali Greetings: पूरा देश आज प्रकाश का पर्व दिवाली मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी का यह पावन त्योहार हर व्यक्ति के जीवन को खुशियों, समृद्धि और सद्भाव से आलोकित करे - यही हमारी हार्दिक कामना है।"

इससे पहले रविवार को उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत का सम्मान करके त्योहारी सीज़न मनाने का आग्रह किया। "आइए इस त्योहारी सीजन को 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाकर चिह्नित करें। आइए भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें- गर्व से कहो ये स्वदेशी है! आपने जो खरीदा है उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें। इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे"।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article