देश

PM Modi Brother: PM मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 28, 2023, 03:52 PM IST

Prahlad Modi hospitalised:पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए हैं, उन्हें किडनी संबंधी बीमारी के बाद इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया है।

Image

पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए हैं

Photo : BCCL

PM Modi brother hospitalised: पीएम मोदी (PM Modi) के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, उनका किडनी का इलाज चल रहा है, गौर हो कि पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के मैसूर के पास प्रह्लाद मोदी का एक्सीडेंट हो गया था, किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते हैं कि प्रह्लाद मोदी दिसंबर के महीने में अपनी पत्नी, बेटा, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे, तभी उनकी कार का कर्नाटक में मैसूर के पास एक्सीडेंट हुआ था इस हादसे में प्रह्लाद मोदी के पोते के पैर में फ्रेक्चर भी हुआ था।

प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री के सबसे छोटे भाई हैं, प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छोटे और 5 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर हैं, बताते हैं कि उनकी अहमदाबाद में किराने की दुकान है।

सोमा मोदी पीएम के सबसे बड़े भाईवहीं सोमा मोदी पीएम के सबसे बड़े भाई हैं, वह हेल्थ विभाग से रिटायर हुए हैं कहा जाता है कि वो एक ओल्ड एज होम चलाते हैं वहीं पीएम मोदी के दूसरे बड़े भाई का नाम अमृत मोदी है जो अब रिटायरमेंट के बाद अहमदाबाद में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं।

दिल्ली के जंतर मंतर पर किया था प्रदर्शन

पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी साल 2018 में सुर्खियों में छाए हुए थे, प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयरप्राइस शॉप्स एन्ड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं उन्होंने दावा किया था कि सरकारी राशन वितरण को लेकर राज्य में कई अनियमिताएं हैं, इस मुद्दे को लेकर वह विरोध करते दिखाई दिए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article