देश

सीवान में कांग्रेस-राजद पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले-'जंगलराज वालों से सावधान रहें, वे घात लगाकर बैठे हैं'

सीवान में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'जंगलराज' वाला घात लगाकर बैठे हैं और वे मौका ढूंढ रहे हैं। बच्चों के भविष्य के लिए इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी ने जानबूझकर लोगों को गरीब बनाकर रखा।

Image

सीवान में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

PM Modi rally in Siwan : बिहार दौरे पर शुक्रनार को सीवान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोला। यहां परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम ने जनसभा को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'जंगलराज' वाला घात लगाकर बैठे हैं और वे मौका ढूंढ रहे हैं। बच्चों के भविष्य के लिए इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी ने जानबूझकर लोगों को गरीब बनाकर रखा।

जंगलराज वाले मौके की तलाश में हैं-प्रधानमंत्री

नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि इस सरकार ने गरीबी दूर की। पौने चार करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे। पीएम ने कहा कि चार करोड़ लोगों को पक्के घर मिले हैं और तीन करोड़ पक्के घर और तैयार हो रहे हैं। बिहार में नए स्टार्ट-अप खुल रहे हैं। कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को जानबूझकर गरीब बनाकर रखा। 'जंगलराज' के प्रति लोगों को आगाह करते हुए पीएम ने कहा कि जंगलराज वाले घात लगाकर बैठे हैं, वे मौका ढूंढ रहे हैं। इसलिए लोगों को अपने बच्चों के भविष्य के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार अब बदल गया है। यहां नए-नए स्टार्ट-अप खुल रहे हैं।

पहले भोजपुरी और फिर हिंदी में बोले पीएम

इससे पहले प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में बिहार की जनता का नमन किया। उन्होंने कहा- 'सिवान की ये धरती हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक स्थली है। ये हमारे लोकतंत्र को, देश को, संविधान को ताकत देने वाली भूमि है। आज इस मंच से हजारों, करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यासऔर लोकार्पण हुआ है। विकास की ये सारी परियोजनाएं बिहार को उज्ज्वल भविष्य की तरफ ले जाएगी, समृद्ध बिहार बनाएंगी।'

हमें दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनते देख रही दुनिया

पीएम मोदी ने कहा- 'आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। और इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।'

वैशाली देवरिया रेल लाइन परियोजना का किया उद्घाटन

पीएम मोदी शुक्रवार 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल (जनसभा स्थल एनएच-531 पचरुखी बाईपास) सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 10 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली नई वैशाली-देवरिया रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे और इस मार्ग पर एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, उत्तर बिहार में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मुजफ्फरपुर और बेतिया के रास्ते पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article