देश

दुर्लभ! राहुल-मोदी एक साथ, संसद में जब PM ने कांग्रेस नेता को किया इशारा, देखने लायक नजारा, Video

PM Modi Meets Rahul Gandhi : कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा का स्पीकर चुने गए। स्पीकर चुने जाने पर पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित सदन के सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि बिरला के अनुभव का लाभ नवनिर्वाचित सदस्यों को मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह विपक्ष की आवाज सुनेंगे।

Image

संसद में राहुल ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओम बिरला राजस्थान के कोटा से तीसरी बार लोकसभा सदस्य हैं
  • उन्हें लगातार दूसरी बार लोकसभा का स्पीकर चुना गया है
  • स्पीकर चुने जाने पर पीएम मोदी, राहुल गांधी ने उन्हें बधाई दी

PM Modi Meets Rahul Gandhi : राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला बुधवार को लगातार दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुने गए। बुधवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का समर्थन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इसके बाद एनडीए ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। इंडिया गठबंधन ने स्पीकर पद के लिए कांग्रेस सांसद के सुरेश को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें जीत के लिए जरूरी सदस्यों का समर्थन नहीं मिला। स्पीकर पद के लिए चुने जाए पर पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई दी।

अपनी सीट से उठे पीएम और बिरला की सीट तक चलकर गए

बिरला के ध्वनिमत से स्पीकर चुने जाने पर पीएम मोदी अपनी सीट से उठे और अपनी सीट से कुछ दूरी पर बैठे बिरला तक पहुंचे। उन्हें अपनी आता देख बिरला भी अपनी सीट से उठे और हाथ जोड़कर पीएम का धन्यवाद दिया। पीएम ने भी उन्हें प्रणाम किया और हाथ मिलाया। इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बिरला को बधाई देने पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष को आता देख पीएम ने उन्हें बिरला को धन्यवाद देने का इशारा किया। फिर पीएम और राहुल बिरला को स्पीकर के आसन तक लेकर गए। एक मंच पर पीएम मोदी और राहुल का एक साथ नजर आना ऐतिहासिक घटना है। इससे पहले इस तरह से वह कभी एक दूसरे के साथ नहीं दिखे हैं।

पीएम ने कहा-आपकी मुस्कान सदन को खुश रखती है

स्पीकर चुने जाने पर पीएम ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने कहा कि यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार स्पीकर बने हैं। आपको बहुत बड़ा दायित्व मिला है। पीएम ने कहा कि आपके चेहरे की मुस्कान सदन को खुश रखती है। सौभाग्य है कि आप दूसरी बार चुने गए हैं। युवा सासंद आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आपकी कार्यशाली युवाओं को प्रेरणा देगी। आपको और सदन को मेरे तरफ से बधाई।

स्पीकर चुने जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिरला को बधाई दी। राहुल ने कहा कि उम्मीद है आप विपक्ष की आवाज सुनेंगे। विपक्ष सदन चलाने में आपका सहयोग करेगा क्योंकि विपक्ष देश की जनता की आवाज है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भी ओम बिरला को स्पीकर बनने की बधाई दी। अखिलेश ने कहा कि आपके पास पांच साल का अनुभव है। सदस्यों को आपके इस अनुभव का लाभ मिलेगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article