देश

PIB Fact Check: ईरानी जहाज की लोकेशन पर आर्मी चीफ का वीडियो निकला डीपफेक; पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा बेनकाब

वीडियो में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का नाम और उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गया है। फैक्ट-चेक के अनुसार, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया।

Image

सेना प्रमुख का वायरल वीडियो निकला फर्जी। (फोटो- वीडियो ग्रैब, pti)

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत से कोसों दूर हो रही इस जंग के जरिए वो भारत की छवि खराब करने की साजिशें रच रहा है। जिसे भारत सरकार ने खारिज करते हुए पाकिस्तान का पर्दाफाश किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को कुछ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स द्वारा शेयर कर भ्रामक दावे किए जा रहे थे।

सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वीडियो को लेकर चेतावनी जारी करते हुए बताया कि यह वीडियो डिजिटल तरीके से छेड़छाड़ कर बनाया गया डीपफेक है। एजेंसी ने कहा कि इस वीडियो के जरिए भारतीय सेना के बारे में गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है।

वायरल वीडियो में क्या?

इस वायरल वीडियो में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का नाम और उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गया है। फैक्ट-चेक के अनुसार, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने ऐसा कोई बयान कभी नहीं दिया। जांच में सामने आया कि वायरल क्लिप दरअसल रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue) में दिए गए उनके भाषण के असली फुटेज से छेड़छाड़ कर बनाई गई है।

पीआईबी ने पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा को कर दिया बेनकाब

पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई गई सामग्री वास्तविक नहीं है और लोगों से अपील की है कि इस तरह की भ्रामक सामग्री को शेयर न करें। सरकारी एजेंसी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस तरह के मैनिपुलेटेड वीडियो और गलत दावे अक्सर प्रोपेगेंडा के तौर पर फैलाए जाते हैं, इसलिए किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है।

सरकार ने लोगों से कहा है कि अगर उन्हें इस तरह की संदिग्ध या भ्रामक जानकारी दिखाई दे, तो उसे PIB Fact Check को रिपोर्ट करें ताकि उसकी जांच की जा सके।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article