देश

फलोदी सट्टा बाजार विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में विजय बन सकते हैं किंगमेकर, बंगाल में भाजपा कर सकती है बड़ा गेम

Phalodi Satta Bazaar Prediction Vidhansabha Chunav 2026: पांच चुनावी राज्यों में मतदान पूर्ण हो चुका है, अब चार मई को फाइनल नतीजे आएंगे। इससे पहले तमाम एग्जिट पोल के भी अनुमान सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बीच सट्टा बाजार भी इन चुनावों को लेकर एक्टिव हो गया है। राजस्थान के चर्चित फलोदी सट्टा बाजार ने इन चुनावों को लेकर जो भविष्यवाणी की है, उसने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

Image

फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान।

Phalodi Satta Bazaar Prediction Vidhansabha Chunav 2026: पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले फलोदी का सट्टा बाजार पूरी तरह गर्म है। ताजा भाव और अनुमान ऐसे संकेत दे रहे हैं,जो सियासी समीकरणों को झकझोर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा मुकाबला

इन पांचो राज्यों में सबसे बड़ा मुकाबला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में देखा जा रहा है। फलोदी सट्टा बाजार के हिसाब से यहां ममता दीदी की कुर्सी पर संकट के संकेत हैं।

  • पश्चिम बंगाल की कुल सीटें-294
  • सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा- 148

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान-

  • BJP: 146–149
  • TMC: 140–143
  • अन्य (Congress, CPIM, ISF): सिंगल डिजिट में सीमित
पश्चिम बंगाल में सट्टा बाजार में इस बार ममता बनर्जी से ज्यादा भरोसा सुवेंदु अधिकारी पर जताया जा रहा है। इसका संकेत साफ है कि ममता दीदी की कुर्सी पर खतरा हो सकता है।

तमिलनाडु में DMK की मजबूत वापसी

  • तमिलनाडु में कुल सीटें-234
  • सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा-118

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान-

  • DMK - 140-143
  • AIADMK- 45–65
  • TVK- 7-9
तमिलनाडु में एम.के.स्टालिन बढ़त बनाए हुए हैं,जबकि AIADMK का ग्राफ गिरता दिख रहा है।

असम में BJP+ का दबदबा कायम

  • असम में कुल सीटें: 126
  • सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा- 64

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान-

  • NDA - 98-100 सीट
  • ASM - 23–25 सीट
असम में हुए विधानसभा चुनावों में हिमंत बिस्वा सरमा का प्रभाव बरकरार रहा है। जो चुनाव में उनको स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा रहा है।

पुडुचेरी में कांटे की टक्कर,किंगमेकर फैक्टर

  • पुडुचेरी में कुल सीटें: 30
  • बहुमत के लिए आंकड़ा- 16

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान-

  • NDA- 14–18
  • INDI - 14–17
  • TVK- कुछ सीटें (किंगमेकर भूमिका संभव)
यहां एन.रंगास्वामी बढ़त में दिख रहे हैं, लेकिन मुकाबला बेहद करीबी है। फाइनल नतीजे आने के बाद सरकार गठन में ट्विस्ट आ सकता है।

केरल में UDF की वापसी के संकेत, LDF पीछे

  • केरल में कुल सीटें: 140
  • बहुमत के लिए कुल आंकड़ा- 71

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान-

  • UDF: 76–78
  • LDF: 62–64
  • NDA : 18-20
फलोदी सट्टा बाजार केरल में UDF की वापसी की ओर इशारा कर रहा है।

गौरतलब है कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों के फाइनल नतीजे चुनाव आयोग द्वारा चार मई को जारी किए जाएंगे। ये सिर्फ सट्टा बाजार के अनुमान हैं।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!