देश

'देश में अभी भी टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग...', कांग्रेस पर बिफरे गिरिराज सिंह, बोले- PAK की भाषा बोल रहे कुछ लोग

India Pakistan Tension: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में भी कुछ लोग हैं, जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वे पाकिस्तान जाकर सबूत मांगे, चाहे कांग्रेस के हों या चाहे कोई और हो। सनद रहे कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष पर आक्रामक रहे हैं।

Image

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह (फोटो साभार: @girirajsinghbjp)

Photo : Twitter

India Pakistan Tension: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कांग्रेस की ओर से सवाल उठाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी हो या और कोई, देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं, जो अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने क्या कुछ कहा?

बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ऐसे लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर सबूत मांगना है तो चले जाएं पाकिस्तान, वहां के प्रधानमंत्री से सबूत मांग लें, वे दे देंगे। सेना के प्रवक्ता ने जवाब दे दिया है। आज पाकिस्तान 'बाप-बाप' कर रहा है जब उसके देश में घुसकर आतंकियों के ठिकाने पर लक्षित अटैक हुआ।

उन्होंने कहा, "आज वहां का आतंकवादी बड़ी-बड़ी सभा कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहा है। आज तो जिसको सबूत लेना हो वह पाकिस्तान जाए और पाकिस्तान में सबूत लेकर आए, वह सबूत होगा आतंकियों का खंडहर घर, सबूत होगा नौ एयर बेस जो खंडहर बन गया। हवाई जहाज या एक भी लड़ाकू विमान उड़ने लायक नहीं रहा। पूरे देश-दुनिया ने देखा है, लेकिन भारत के कुछ लोग हैं जिनको सबूत चाहिए।"

'PAK की भाषा बोल रहे कुछ लोग'

उन्होंने कहा कि भारत में भी कुछ लोग हैं, जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वे पाकिस्तान जाकर सबूत मांगे, चाहे कांग्रेस के हों या चाहे कोई और हो। सनद रहे कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑपरेशन सिंदूर के बाद विपक्ष पर आक्रामक रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पहले भी कह चुके हैं कि आतंकवाद का नाश होना है। पड़ोसी देश की हालत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान आंतरिक कलह से जूझ रहा है। कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया में अलग पड़ गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article