देश

अमृतसर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, बीच हवा में भिड़े दो यात्री! क्रू मेंबर को करना पड़ा बीच बचाव

Air India Incident: अमृतसर से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे एक एयर इंडिया विमान में एक पुरुष यात्री ने शनिवार को अभद्र व्यवहार किया और सहयात्री के साथ बहस की। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। एयर इंडिया के अनुसार, चालक दल ने तुरंत स्थिति को संभाला।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट

Photo : iStock

Air India Incident: अमृतसर से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे एक एयर इंडिया विमान में एक पुरुष यात्री ने शनिवार को अभद्र व्यवहार किया और सहयात्री के साथ बहस की। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। यह घटना उड़ान संख्या एआई454 में हुई।

क्या है पूरा मामला ?

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि लैंडिंग की तैयारी के दौरान, हमारे चालक दल के एक सदस्य ने देखा कि एक यात्री गलियारे में खड़ा था और दूसरे यात्री के साथ बहस कर रहा था। इसमें कहा गया है, ‘‘दूसरे यात्री ने चालक दल को बताया कि वह व्यक्ति दुर्व्यवहार कर रहा था।’’

क्रू मेंबर को करना पड़ा बीच बचाव

एयर इंडिया के अनुसार, चालक दल ने तुरंत स्थिति को संभाला और दूसरे यात्री को लैंडिंग के दौरान ‘बिजनेस क्लास’ की सीट पर बैठा दिया। दूसरे यात्री ने शिकायत की, जिसके बाद पायलट ने एअरलाइन की सुरक्षा टीम को स्थिति के बारे में सूचित किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के समय सुरक्षा दल मौजूद था। एयर इंडिया ने कहा कि यात्री को जांच के लिए हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया है। इसने कहा कि मामले में संबंधित प्राधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जाएगा।

केबिन में आई जलने की गंध

इससे पहले एयर इंडिया की चेन्नई जाने वाले विमान को वापस मुंबई लौटना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 639 के केबिन में 'जलने की गंध' महसूस होने के बाद उसे वापस मुंबई लौटना पड़ा। हालांकि, एयर इंडिया ने एक बयान के कहा कि विमान सुरक्षित ढंग से वापस लैंड हो गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article