दुनिया

'जोरदार आवाज के बाद हिलने लगा विमान', चीन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बचे यात्री

Flight Emergency Landing: चीन की एक घरेलू उड़ान को शुक्रवार को 'खराबी' आने के बाद आपातकालीन स्थिति में उतार लिया गया। बकौल रिपोर्ट, विमान में सवार होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऐसा प्रतीत हुआ कि उड़ान के दौरान विमान के बाएं इंजन में कुछ फंस गया।

Image

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Flight Emergency Landing: चीन की एक घरेलू उड़ान को शुक्रवार को 'खराबी' आने के बाद आपातकालीन स्थिति में उतार लिया गया। शांदोंग एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि चिंगदाओ से शंघाई जाने वाली एयरलान की उड़ान में 'खराबी' आ गई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रियाओं के अनुसार, स्थिति को संभालने के बाद चालक दल ने विमान को नानजिंग के एक हवाई अड्डे पर भेज दिया।

विमानन कंपनी ने क्या कुछ कहा?

विमानन कंपनी ने कहा कि उड़ान संख्या एससी4667 का विमान नानजिंग में आपातकालीन परिस्थितियों में उतार लिया गया। पोस्ट में कहा गया है कि सभी प्रभावित यात्रियों को अगली उड़ान के लिए एक अन्य विमान में भेजा गया। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ समाचार पत्र ने शनिवार को बताया कि विमान में सवार होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ऐसा प्रतीत हुआ कि उड़ान के दौरान विमान के बाएं इंजन में कुछ फंस गया।

यात्रियों के बीच मची दहशत

व्यक्ति ने लिखा, “भयावह। कुछ जोरदार आवाज हुई, फिर विमान हिलने लगा और पांच से 10 मिनट तक जलने की दुर्गंध आती रही।” व्यक्ति ने कहा कि इसके बाद पायलट ने नानजिंग में आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा की और पूरी प्रक्रिया “बहुत सुचारू” रही।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article