दुनिया

पाकिस्तान की स्वात नदी में अचानक आई बाढ़, एक ही परिवार के 18 लोग डूबे; 4 शव बरामद

Pakistan Flash Flood: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के कम से कम 18 लोग डूब गए, जिसमें से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह परिवार इस क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के समूह का हिस्सा था और भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने पर उसमें फंस गया था।

Image

एक ही परिवार के 18 लोग डूबे (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Pakistan Flash Flood: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के कम से कम 18 लोग डूब गए, जिसमें से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बचाव अभियान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बचाव अभियान जारी

एक प्रेस विज्ञप्ति में ‘रेस्क्यू -1122’ के महानिदेशक शाह फहाद के हवाले से कहा गया कि पांच अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है और ‘रेस्क्यू 1122’ के 80 कर्मी अभियान में शामिल हैं। शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह परिवार इस क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के समूह का हिस्सा था और भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने पर उसमें फंस गया था।

स्वात नदी यहां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में बहती है। प्राधिकारियों ने बताया कि लापता हुए अन्य लोगों को खोजने के लिए वृहद तलाश अभियान अब भी जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!