इलेक्शन

Moradabad BJP Candidate: मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, एक दिन पहले ही हुई थी वोटिंग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 20, 2024, 08:45 PM IST

Moradabad BJP Candidate: मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। सर्वेश सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था।

Image

मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन

Moradabad BJP Candidate: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। मुरादाबाद सीट पर पहले चरण के तहत कल यानि कि शुक्रवार को ही वोटिंग हुई थी। सर्वेश सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

दिल्ली एम्स में सर्वेश सिंह का चल रहा था इलाज

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मतदान के बाद सर्वेश सिंह की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद दिल्ली के एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था। दिल्ली एम्स में ही सर्वेश सिंह का इलाज चल रहा था। जहां शनिवार को उनका निधन हो गया।

मुरादाबाद में शोक की लहर

सर्वेश सिंह पहले से भी बीमार चल रहे थे, बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। मुरादाबाद सीट पर कल ही मतदान हुआ था और 4 जून को काउंटिंग होनी है। सर्वेश सिंह के निधन पर मुरादाबाद में शोक की लहर है।

कुंवर सर्वेश सिंह का जीवन परिचय

कुंवर सर्वेश कुमार सिंह जिन्हें राकेश सिंह के नाम से भी जाना जाता है, एक व्यवसायी थे, जो भारतीय जनता पार्टी से मुरादाबाद से सांसद भी रह चुके थे। सर्वेश सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक अनुभवी राजनीतिज्ञ माने जाते थे। सर्वेश सिंह 1991 से 2007 और 2012 से 2014 तक ठाकुरद्वारा से पांच बार विधायक रह चुके थे। 2014 में मुरादाबाद लोकसभा सीट से सर्वेश सिंह सांसद बने थे। वह आजादी के बाद भाजपा के पहले सांसद थे, जो मुरादाबाद से जीते थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article