देश

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले तौफीक को पलवल पुलिस ने दबोचा, कई लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात कबूली

तैफीक 2022 में पाकिस्तान गया था, वहीं से उसका संपर्क उसके आकाओं से शुरू हुआ। उसने कई लोगों को वीजा लगवाकर पाकिस्तान भेजने की भी बात कबूल की है। आरोपी से खुफिया एजेसिंयों के लोग और हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है।

Image

पलवल में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शख्स गिरफ्तार (PTI)

Pakistan Spy Arrested: केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर पलवल पुलिस की सीआईए पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी तौफिक हथीनखंड के आलीमेव गांव का रहने वाला है। देशद्रोह समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग को भेजता था। आरोपी के मोबाइल से देशद्रोह से जुड़े सबूत बरामद हुए हैं। तैफीक 2022 में पाकिस्तान गया था, वहीं से उसका संपर्क उसके आकाओं से शुरू हुआ। उसने कई लोगों को वीजा लगवाकर पाकिस्तान भेजने की भी बात कबूल की है। आरोपी से खुफिया एजेसिंयों के लोग और हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है।

2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था

CIA पुलिस के मुताबिक, पलवल के आलीमेव गांव निवासी तौफीक (35) 2022 में अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था। वहीं उसकी मुलाकात उस समय दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी में तैनात एक कर्मचारी से हुई। भारत वापस आने के बाद तौफीक दिल्ली में उससे मिलने भी गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, तौफिक वॉट्सएप के जरिए BSF में तैनात एक कर्मचारी की जानकारी पाकिस्तान एम्बेसी में तैनात उसी कर्मचारी को उपलब्ध करने लगा।

वॉट्सऐप पर ही पलवल के भी कुछ लोगों की जानकारी भेजी गई। सूत्रों के मुताबिक, तौफीक के मोबाइल में 12 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। इनसे तौफीक वॉट्सऐप कॉल के जरिए ही बात करता था। पुलिस को उन नंबरों पर वॉट्सऐप चैट भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तौफीक पाकिस्तान से वापस आने के बाद आसपास के लोगों से संपर्क बढ़ा रहा था। वह लोगों को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने को भी कहता था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने अपने फोन से कुछ आपत्तिजनक चैट भी डिलीट कर रखी थी। उसके फोन में पाकिस्तान के कई नंबर सेव पाए गए हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article