देश

पश्चिम बंगाल में रसायन फैक्टरी में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत, कई झुलसे

पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के बडू में रसायन फैक्टरी के अंदर दो तेल टैंकर में दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई।

Image

पश्चिम बंगाल में फैक्ट्री में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में कच्चे तेल का आसवन करने वाली एक रसायन फैक्टरी में बुधवार दोपहर आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, सात अन्य लोग झुलस गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दत्तपुकुर थाना क्षेत्र के बडू में रसायन फैक्टरी के अंदर दो तेल टैंकर में दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई।

काम करने के दौरान धमाका

अधिकारी के मुताबिक- "फैक्टरी में लोग काम कर रहे थे, तभी वहां तेज धमाका हुआ। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग भीषण थी। हम फैक्टरी के अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य झुलसे हो गए।"

तीन की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिश्वनाथ बासु और गंभीर रूप से झुलसे लोगों की पहचान जॉयदेव कर्माकर, शेख अली और कुलदीप सिंह के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल नहीं पता चल पाई है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है।" उन्होंने बताया कि बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article