वेब सीरीज

Jio Hotstar Thriller Series: धुरंधर से 100 गुना ज्यादा भौकाली है ये 5 सीरीज, आज ही करें स्ट्रीम

Jio Hotstar Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर एक से एक सीरीज मौजूद है, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इन वेब सीरीज को आप आज ही देख लें।

Image

जियो हॉटस्टार की 5 धांसू सीरीज (pic credit- jio hotstar/chatgpt)

Jio Hotstar Thriller: अगर आपको सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज देखना पसंद है, तो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी कई दमदार सीरीज मौजूद हैं, जो शुरुआत से लेकर आखिर तक आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी। इस लिस्ट में स्पेशल ऑप्स (Special Ops) से लेकर असुर तक के नाम शामिल है। आइए इस पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Prime Video की ये 5 वेब सीरीज नहीं देखीं, तो बहुत कुछ मिस कर दिया!!)

असुर

असुर पौराणिक कथाओं और आधुनिक अपराध की दुनिया को जोड़ती है। कहानी सीबीआई के फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल नायर और उनके गुरु धनंजय राजपूत के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश में जुटते हैं, जो खुद को पौराणिक 'असुर' मानता है। इस सीरीज को देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।

स्पेशल ऑप्स

स्पेशल ऑप्स एक दमदार स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसे नीरज पांडे ने बनाया है। इसकी कहानी भारतीय खुफिया एजेंसी R@AW के अधिकारी हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। ये जियो हॉटस्टार की सबसे बेस्ट सीरीज है। इस सीरीज को देखने के बाद आप गदगद हो जाएंगे। इस सीरीज को तो आप एक बार जरूर से जरूर देखें।

क्रिमिनल जस्टिस

क्रिमिनल जस्टिस एक शानदार कोर्टरूम क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक हत्या के आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है। ये सीरीज भी पक्का देखने लायक है।

द फ्रीलांसर

द फ्रीलांसर एक ऐसी एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो शुरुआत से ही आपको अपनी कहानी में बांध लेती है। इसकी कहानी एक एक्स स्पेशल एजेंट के मिशन पर आधारित है, जो एक भारतीय लड़की को युद्धग्रस्त सीरिया से बचाने निकलता है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अमेरिकन्स

अमेरिकन्स एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसे दुनियाभर के क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। इसकी कहानी आपको शुरुआत से आखिर तक बांधे रखती है और हर एपिसोड में सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article