स्पोर्ट्स

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

स्पेन के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद पूरे फ्रांस में निराशा छाई हुई है, राजधानी पेरिस में कुछ जगहों पर पुलिस और प्रशंसकों के बीच झड़प की खबरें भी आई हैं।

Image

किलियन एमबाप्पे

Photo : AP

अर्लिंगटन: किलियन एमबाप्पे की अगुवाई में फ्रांस की टीम एक बार फिर विश्व कप फाइनल में पहुंचने की तैयारी में जुटी थी लेकिन स्पेन के मजबूत डिफेंस ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया जिसके बाद देश भर में निराशा का माहौल पसरा रहा। खबरों के अनुसार पेरिस में कई जगहों पर झड़पें हुई और ल्योन में तो पुलिस और युवाओं के बीच टकराव की घटनाएं सामने आईं।

फ्रांस को स्पेन से 0-2 से मिली हार की निराशा का असर टेक्सास से लेकर अटलांटिक महासागर के पार तक महसूस किया गया। माना जा रहा है कि फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का यह आखिरी मैच था। डेसचैम्प्स ने कहा था कि यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। उन्होंने 1998 में एक खिलाड़ी के तौर पर और आठ साल पहले रूस में कोच के तौर पर खिताब जीता था। इसके बाद 2022 में कतर में उन्होंने फ्रांस को फाइनल तक पहुंचाया था जहां अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की थी।

डेसचैम्प्स ने एक अनुवादक के जरिए कहा,'एक खिलाड़ी के तौर पर मैं खुशियों भरे पलों का आनंद लेने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी अपने भविष्य के बारे में बात करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा,'आज का दिन ऐसा नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि हमें अब तक के अनुभवों को भुलाए बिना इसे स्वीकार करना होगा। लेकिन आज मैं खुश नहीं हूं।'

फ्रांसीसी मीडिया ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त कि उनकी टीम उस शानदार खेल को दोहराने में नाकाम रही जो उसने विश्व कप के अपने शुरुआती छह मैचों में दिखाया था। फ्रांस के प्रमुख स्पोर्ट्स अखबार ’एल’इक्विप’ ने लिखा कि डेसचैम्प्स के खिलाड़ी खेल के हर पहलू में पिछड़ गए और ’अपने सपनों और लोगों में जगाई गई उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।'

खिलाड़ियों ने भी इस बात से इनकार नहीं किया। हालांकि एमबाप्पे ने तुरंत अपने कोच का बचाव किया। उन्होंने कहा कि शनिवार को मियामी गार्डन्स में तीसरे स्थान के लिए होने वाले मुकाबले में वे डेसचैम्प्स के लिए पूरी ताकत से खेलेंगे। एमबाप्पे ने कहा,'फ्रांसीसी लोगों के तौर पर डिडिएर हमारे लिए क्या मायने रखते हैं, इसमें कोई बदलाव नहीं आया है। एक मैनेजर और एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने एक शानदार कहानी लिखी है।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article