देश

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक, कर्फ्यू में 9 अगस्त को मिलेगी ढील

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 8, 2023, 08:58 PM IST

Nuh Violence update: नूंह में 11 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी, वहीं दिन के कर्फ्यू में ढील दी जाएगी इस बारे में आदेश जारी किया गया है।

Image

नूंह में 11 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी

Nuh Violence updated News: हरियाणा सरकार ने नूंह में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगाने का फैसला किया है, राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट बैन रहेगा ऐसा वहां अफवाहों और गलत सूचनाओं को रोकने के मकसद से किया गया है वहीं जिला अधिकारी ने आदेश जारी किया कि 9 अगस्त यानी बुधवार को कर्फ्यू में सुबह नौ बजे से दोपहर 1 बजे तक ढील दी जाएगी।

नूंह में साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद करने की अवधि को 11 अगस्त रात 12 बजे तक बढ़ा दिया है। मोबाइल इंटरनेट सेवाओं सभी SMS सेवाओं और सभी डोंगल सेवाओं आदि को बंद करने का आदेश दिया गया है।

जिले में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है

बताते हैं कि जिले में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है प्रशासन की तरफ से धीरे-धीरे में कर्फ्यू में ढील को भी बढ़ाया जा रहा है गौर हो कि कर्फ्यू में ढील के दौरान जिला में सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैंक व एटीएम खुले रहे वहीं जिले में मंगलवार से हरियाणा राज्य परिवहन डिपो की बस सेवा बहाल कर दी गई।

वहीं इससे पहले हरियाणा सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (नूंह) जय प्रकाश का तबादला कर दिया है वह पंचकूला में पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) का पद संभालेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article