देश

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले शशि थरूर ने कहा, अब पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को सुनने का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 08:50 PM IST

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का आत्मविश्वास अच्छा है। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि कुछ लोग भी हैं, जो मेरी बात भी सुनेंगे। बड़े नेता स्वाभाविक रूप से पार्टी में अन्य बड़े नेताओं के साथ खड़े हो सकते हैं, लेकिन मेरे साथ अलग-अलग राज्यों के पार्टी के कार्यकर्ता हैं। शशि थरूर ने कहा कि मुझे गांधी परिवार ने कहा है कि वे पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में तटस्थ रहेंगे और कोई ‘आधिकारिक’ उम्मीदवार नहीं है। पिछले कई सालों से जी-23 पार्टी के संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रहा है।

Image

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को सुनने का समय- शशि थरूर
  2. पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना चाहिए- शशि थरूर
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा सीधा मुकाबला!

Shashi Tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव (Congress President Election) से पहले प्रेसिडेंट के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस में युवा कार्यकर्ताओं को सुना जाना चाहिए। साथ ही कहा कि नेतृत्व अब पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने के लिए काम करेगा। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नागपुर में शशि थरूर ने कहा कि हम बड़े नेताओं को सम्मान देते हैं, लेकिन ये समय पार्टी में युवाओं को सुनने का है। हम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को बदलने के लिए काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना चाहिए- शशि थरूर

शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का आत्मविश्वास अच्छा है। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि कुछ लोग भी हैं, जो मेरी बात भी सुनेंगे। बड़े नेता स्वाभाविक रूप से पार्टी में अन्य बड़े नेताओं के साथ खड़े हो सकते हैं, लेकिन मेरे साथ अलग-अलग राज्यों के पार्टी के कार्यकर्ता हैं। शशि थरूर ने कहा कि मुझे गांधी परिवार ने कहा है कि वे पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में तटस्थ रहेंगे और कोई ‘आधिकारिक’ उम्मीदवार नहीं है। पिछले कई सालों से जी-23 पार्टी के संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा सीधा मुकाबला!

उधर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के नामांकन पत्र शनिवार को खारिज होने के बाद अब पार्टी के नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। हालांकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है और उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट उसी दिन शाम पांच बजे जारी की जाएगी। पार्टी की ओर से 22 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 24 से 30 सितंबर तक थी। अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article