देश

शिक्षकों की नई भर्ती निकालेगी बंगाल सरकार, CM ममता ने बताई अधिसूचना की तारीख; बोलीं- नौकरी गंवाने वालों को मिलेगी छूट

Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए 31 मई की समयसीमा पहले ही तय कर दी है। हमारे हाथ बंधे हुए हैं।

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि हम चाहते हैं कि शिक्षकों को उनकी नौकरी वापस मिले, इसके लिए हमने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।

कोर्ट की चल रही छुट्टियां

ममता बनर्जी ने कहा कि इस समय सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। प्रधान न्यायाधीश के पिछले आदेश का पालन किया जाना चाहिए। अगर हम इसका पालन नहीं करते हैं तो यह कोर्ट की अवमानना होगी। अगर पुनर्विचार याचिका के दौरान शीर्ष अदालत कहता है कि नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों के लिए परीक्षा की जरूरत नहीं है तो हम उसका पालन करेंगे।

CM ममता ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि शीर्ष अदालत ने शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए 31 मई की समयसीमा पहले ही तय कर दी है। हमारे हाथ बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नौकरियों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे, लेकिन साथ ही नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नई भर्ती के लिए 31 मई तक अधिसूचना जारी की जाएगी, नौकरी गंवाने वालों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों को नई भर्ती प्रक्रिया में अनुभव का लाभ मिलेगा।

बकौल मुख्यमंत्री, सरकारी स्कूलों में 24,203 और कक्षा 9 और 10 के शिक्षकों के लिए 11,517 पदों के लिए रक्तियां जारी होंगी, जबकि ग्रुप सी के लिए 551 और ग्रुप डी के लिए 1000 अतिरिक्त पद सृजित किए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article