देश

संसद का विशेष सत्र बुलाने की फिर उठी मांग, TMC सांसदों ने PM मोदी को लिखा पत्र; कही यह बात

तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। टीएमसी सांसदों ने सर्वप्रथम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पुंछ-राजौरी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी को एक पत्र भेजकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

Image

टीएमसी सांसदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र (फोटो साभार: @AITCofficial)

Photo : Twitter

Parliament Special Session: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। टीएमसी सांसदों ने सर्वप्रथम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पुंछ-राजौरी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी को एक पत्र भेजकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

TMC सांसदों ने लिखा पत्र

टीएमसी ने एक्स पर सांसदों की तस्वीरें साझा कीं और बताया कि संसद के सेंट्रल हॉल में हमारे सांसदों ने पहलगाम हमले के पीड़ितों और पुंछ और राजौरी में मारे गए लोगों के सम्मान में मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। हमारे सांसदों जगदीश चंद्र बसुनिया, खलीलुर रहमान, असित कुमार मल और बापी हलदर ने पीएम मोदी को एक पत्र भेजा जिसमें इस जरूरी मामले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है।

मारे गए 26 निर्दोष लोग

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने कायराना हमला करते हुए 26 निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें ज्यादातर पर्यटक थे। अमेरिका, रूस समेत दुनिया के तमाम मुल्कों ने एक स्वर में इसकी निंदा की। पहलगाम हमले के जबाव में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों का नेस्तनाबूत कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की दुनिया प्रशंसा कर रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article