देश

मरते दम तक नहीं करूंगा बीजेपी से गठबंधन, अटल-आडवाणी का जमाना याद कर बोले नीतीश कुमार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 11:29 PM IST

Nitish Kumar: अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के युग को याद करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान बीजेपी नेतृत्व अहंकारी और हठी है। नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जिनके मंत्रिमंडल में मुझे काम करने का सौभाग्य मिला था। साथ ही कहा कि मुझे मुरली मनोहर जोशी की भी बहुत अच्छी यादें हैं, जिन्होंने मेरे अल्मा मेटर, बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में अपग्रेड करने के मेरे अनुरोध का सम्मान किया।

Image

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS

  1. बीजेपी के वर्तमान नेतृत्व पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार का हमला
  2. मरते दम तक नहीं करूंगा बीजेपी से गठबंधन- नीतीश कुमार
  3. नीतीश कुमार ने याद किया अटल-आडवाणी का जमाना

Nitish Kumar: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह जिंदा रहने तक फिर कभी भी बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान पार्टी नेतृत्व किसी भी व्यक्ति और उसकी चिंताओं के लिए बहुत कम सम्मान करता है। नीतीश कुमार ने करीब दो महीने पहले बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के साथ गठबंधन करके राज्य में नई सरकार बनाई।

मरते दम तक नहीं करूंगा बीजेपी से गठबंधन- नीतीश कुमार

उत्तरी बिहार के समस्तीपुर में शुक्रवार को एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad yadav) को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने लालू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके कारण मैंने उनसे अपने संबंध तोड़ लिए। इसका कुछ भी नहीं निकला। और अब जब हम फिर से साथ हैं, तो वे नए मामले दर्ज कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने बीजेपी पर सीधा हमले बोलते हुए कहा कि आप इन लोगों के काम करने की शैली का पता लगा सकते हैं।

नीतीश कुमार ने याद किया अटल-आडवाणी का जमाना

वहीं अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के युग को याद करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान बीजेपी नेतृत्व अहंकारी और हठी है। नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जिनके मंत्रिमंडल में मुझे काम करने का सौभाग्य मिला था। साथ ही कहा कि मुझे मुरली मनोहर जोशी की भी बहुत अच्छी यादें हैं, जिन्होंने मेरे अल्मा मेटर, बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में अपग्रेड करने के मेरे अनुरोध का सम्मान किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि वहीं अब जो बीजेपी पर टॉप पर बैठे नेता हैं, वे किसी की नहीं सुनते हैं, और किसी भी व्यक्ति और उसकी चिंताओं के लिए बहुत कम सम्मान करते हैं। साथ ही कहा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि जब तक मैं जीवित हूं, तब तक मैं उनके पास वापस नहीं जाऊंगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article