देश

पद संभालते ही एक्शन में आए नितिन नबीन, विनोद तावड़े और राम माधव को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों को लेकर अहम नियुक्तियां की हैं। विनोद तावड़े को 29 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को तेलंगाना के नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को तेलंगाना चुनावों का सह-प्रभारी बनाया गया है। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

nitin nabeen

नितिन नबीन ने विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : Twitter

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभालते ही नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए पार्टी नेता राम माधव को चुनाव प्रभारी और सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा, विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी और शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि करीब चार महीने के बाद केरल में चुनाव हैं। विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाए जाने को लेकर नितिन नबीन का फैसला अहम माना जा रहा है।

kerala

विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया।(फोटो सोर्स: BJP)

वहीं, चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बताते चलें कि कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव अस्थायी तौर पर 25 मई के बाद होंगे।

बीजेपी के 12वें अध्यक्ष बने नितिन नबीन

बता दें कि नितिन नवीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया है। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही ऐसे वक्त में पार्टी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो गयी है जब वह देश की राजनीति पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने संगठनात्मक चुनावों के परिणाम घोषित किए और 45 वर्षीय नवीन को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा, जो पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा व्यक्ति हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और अन्य लोग भाजपा मुख्यालय में मौजूद थे। नवीन भाजपा के 12वें अध्यक्ष बने, जिसकी स्थापना 1980 में हुई थी और उसी वर्ष उनका जन्म भी हुआ था।

चांद पर भेजें अपना नाम (6)

बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन।(फोटो सोर्स: BJP)

सुर्खियों से दूर रहने वाले नवीन ने 14 दिसंबर को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बिहार सरकार में कानून और न्याय, शहरी विकास और आवास मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लक्ष्मण ने चुनाव के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘यह चुनाव दर्शाता है कि भाजपा में नेतृत्व वंशवादी विशेषाधिकार से नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और समर्पण से उभरता है।’’

नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है, जब हमारे युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली नितिन नवीन विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर रहे हैं। मैं अपनी और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Piyush Kumar
Piyush Kumar author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article