देश

पश्चिमी यूपी में PFI के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है NIA, कई लोगों से की जा रही है पूछताछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:18 AM IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों के परिसरों पर छापेमारी कर रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Image

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एनआईए 22 सितंबर के देश भर में पीएपआई के कई ठिकानों पर रेड मारी थी।
  • 105 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
  • एनआईए पीएफआई से जुड़े कुल 19 मामलों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) मंगलवार को बुलंदशहर और मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के सदस्यों के परिसरों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी मंगलवार की सुबह शुरू हुई और अभी जारी है। एनआईए सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पहले ही कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

सूत्रों के मुताबिक NIA ने कहा कि हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अभी तक उनमें से किसी के खिलाफ कोई गिरफ्तारी मेमो दर्ज नहीं किया गया है। वे पीएफआई के सदस्य हैं। हमें 22 सितंबर के देश भर में छापे के बाद गिरफ्तार किए गए पीएफआई सदस्यों से पूछताछ के बाद ताजा जानकारी मिली।

एनआईए और ईडी ने 22 सितंबर को 105 से अधिक पीएफआई सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ 200 अन्य को हिरासत में लिया गया था। सोमवार को संगठन के दो सदस्यों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया।

फिलहाल एनआईए पीएफआई से जुड़े कुल 19 मामलों की जांच कर रही है। जांच एजेंसी ने कहा है कि पहले गिरफ्तार किए गए 46 आरोपियों को 2010-11 के मामलों में दोषी ठहराया गया था। पीएफआई के करीब 355 सदस्यों के खिलाफ एजेंसी पहले ही चार्जशीट कर चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें