देश

Vice President Oath: नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को लेंगे शपथ

Vice President Oath: एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोटों के मुकाबले 452 वोट हासिल किए।

Image

राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर को होगा (फाइल फोटो: canva)

Vice President Oath: उपराष्ट्रपति पद के लिए नवनिर्वाचित चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर, शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएंगी।समारोह के निमंत्रण एनडीए के वरिष्ठ नेताओं को भेजे जाएंगे।

परिणाम की घोषणा करते हुए, राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने कहा कि 781 सांसदों में से 767 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 752 मत वैध और 15 अवैध थे, जिससे प्रथम वरीयता के मतों के लिए आवश्यक बहुमत घटकर 377 रह गया।

एनडीए के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, 'नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर की सुबह होगा, क्योंकि पंडित जी ने इसके लिए शुभ समय चुना है।' 12 सितंबर को सीपी राधाकृष्णन सुबह 9:30 बजे शपथ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। समारोह के लिए एनडीए के वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्हें 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

राज्यसभा महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि 781 सांसदों में से 767 ने वोट डाले, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से 752 मत वैध और 15 अवैध थे। दिलचस्प बात यह है कि एनडीए उम्मीदवार को उम्मीद से 14 ज़्यादा वोट मिले, जिससे विपक्षी खेमे में क्रॉस-वोटिंग की अटकलें तेज हो गईं। नतीजों की घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी और विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति भारत के संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करेंगे और संसदीय विमर्श में सकारात्मक योगदान देंगे।

'सीपी राधाकृष्णन जी को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई'

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, 'थिरु सीपी राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई। उनका जीवन हमेशा समाज की सेवा और गरीबों व हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे विश्वास है कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करेंगे और संसदीय संवाद को आगे बढ़ाएंगे।' इसके अलावा, 13 सांसदों ने चुनाव में मतदान से परहेज किया। इनमें बीजू जनता दल के सात, भारत राष्ट्र समिति के चार, शिरोमणि अकाली दल का एक और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article