देश

जगदीप धनखड़ ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को दी बधाई, कही ये बात

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के बी सुदर्शन रेड्डी के साथ सीधे मुकाबले में उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ।

Image

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Photo- PTI)

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने उत्तराधिकारी सी. पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके व्यापक अनुभव से उपराष्ट्रपति का पद और अधिक गौरव प्राप्त करेगा। बता दें कि जुलाई में पद छोड़ने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक बयान था।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल कर जीत हासिल की। दूसरी ओर विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

धनखड़ ने पत्र लिखकर क्या कहा?

राधाकृष्णन को लिखे एक पत्र में धनखड़ ने कहा, 'इस प्रतिष्ठित पद पर आपका आसीन होना हमारे राष्ट्र के प्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।' उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राधाकृष्णन के व्यापक अनुभव को देखते हुए, उनके नेतृत्व में यह पद 'निश्चित रूप से और भी अधिक सम्मान एवं गौरव प्राप्त करेगा।'

धनखड़ ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि एक आश्चर्यजनक कदम के तहत धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के बी सुदर्शन रेड्डी के साथ सीधे मुकाबले में उपराष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। बीआरएस, बीजेडी और शिरोमणि अकाली दल सहित कई दलों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मतगणना शाम 6 बजे के बाद शुरू होगी और परिणाम देर शाम तक आ गए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!