देश

भागलपुर और हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत, जानिए रूट और शेड्यूल सहित सभी डिटेल्स

सात घंटे और तीस मिनट के अनुमानित यात्रा समय के साथ भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का सबसे तेज जरिया बनेगी।

Image

दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train- भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए सुविधा और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भागलपुर और हावड़ा के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने जा रहा है। नई वंदे भारत ट्रेन लगभग 439.57 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जो साहिबगंज, बरहरवा, अजीमगंज, कटवा और नौदीबधाम सहित महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि, आधिकारिक ऐलान चुनाव समाप्त होने के बाद होगा।

शेड्यूल और दिन

ये नई वंदे भारत ट्रेन भागलपुर से बुधवार और हावड़ा से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेंगी। भागलपुर से सुबह 6:15 बजे निकलेगी और दोपहर 2:25 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी यात्रा हावड़ा से दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी, जो रात 9:55 बजे तक भागलपुर पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच हैं जो विशेष रूप से चेयरकार कोच के रूप में डिजाइन किए गए हैं। ये कोच स्लीपर के बिना ही एक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करते हैं।

7 घंटे 30 मिनट का सफर

सात घंटे और तीस मिनट के अनुमानित यात्रा समय के साथ भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का सबसे तेज जरिया बनेगी। भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत सेवा की आधिकारिक लॉन्च तिथि की घोषणा लोकसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद की जाएगी।

तीन नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

भागलपुर-हावड़ा सेवा के अलावा, भारतीय रेलवे बेहतर कनेक्टिविटी के लिए तीन नई वंदे भारत मेट्रो ट्रेनें शुरू कर रहा है। ये सेवाएं जमालपुर से मालदा, भागलपुर से हावड़ा और भागलपुर से देवघर होते हुए भागलपुर तक संचालित होंगी। इन ट्रेनों की अधिकतम गति 110-130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!