छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने बुधवार को रायपुर में मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला।यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय की धर्म में गहरी आस्था है।
उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे।
साय ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया
मुख्यमंत्री साय ने कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया, नई कैबिनेट में किसे शामिल किया जाएगा और क्या राज्य में दो उप मुख्यमंत्री होंगे, इन अटकलों के बीच साव ने कहा, 'शपथ लेने वाले नेताओं की संख्या के बारे में समय आने पर जानकारी मिल जाएगी।' वैसे, भाजपा के सूत्रों ने बताया कि नई मंत्रिमंडल में नये और पुराने नेताओं का मिश्रण हो सकता है।

New Chhattisgarh CM Vishnudev Sai1
गौर हो कि विधायक दल की बैठक के बाद साय ने मीडिया से कहा था कि उनकी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। बकौल साय, 'मुख्यमंत्री के रूप में मैं पार्टी के चुनाव पूर्व वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगा, जो सरकार के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी थी।'
