देश

तमिलनाडु चुनाव को लेकर NDA में हो गया सीट बंटवारा; 27 सीटों पर मानी भाजपा; जानिए किसे कितनी सीटें मिलीं

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने सीट बंटवारे को लेकर अहम समझौता कर लिया। 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में एआईएडीएमके 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Image

तमिलनाडु चुनाव को लेकर NDA में हो गया सीट बंटवारा (फोटो साभार: @NainarBJP)

Photo : Twitter

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने सीट बंटवारे को लेकर अहम समझौता कर लिया है। 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले आगामी चुनाव में एआईएडीएमके 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बची हुई सीटों पर भाजपा, पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK), अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

सीट बंटवारे के तहत भाजपा 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) को 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें आवंटित की गई हैं।

किसे कितनी सीटें मिलीं

क्रमांकराजनीतिक दलसीटें
1.AIADMK178
2.BJP27
3.PMK18
4.AMMK11
सीट बंटवारे की घोषणा एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष नैयनार नागेंद्रन, पीएमके प्रमुख अंबुमणि रामदास और एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरन भी मौजूद रहे।

इसके अलावा, पुथिया नीधि काची के संस्थापक एसी शनमुगम ने भाजपा के चुनाव चिह्न पर अपने 9 उम्मीदवारों को उतारने की इच्छा जताई। इसके बारे में उन्होंने पीयूष गोयल को जानकारी दी है। उन्होंने वेल्लोर में अपने पिछले चुनावी प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए बताया कि 2014 में भाजपा के चुनाव चिह्न पर उन्हें 3.25 लाख वोट मिले थे और जब उन्होंने एआईएडीएमके के समर्थन से चुनाव लड़ा था तो उन्हें 4.70 लाख वोट हासिल हुए थे।

तमिलनाडु में कब होंगे चुनाव?

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा, जबकि 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच माना जा रहा है, जिसमें कांग्रेस और अन्य दल भी शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article