देश

'हर जीव सम्मान और प्रेम का हकदार'; कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी और 'नूरी' का वीडियो, जानवरों के प्रति जताया स्नेह

Rahul Gandhi Animal Welfare Message: कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी और उनकी डॉगी नूरी का वीडियो शेयर कर जानवरों के प्रति स्नेह, प्रेम और सम्मान देने का दिया संदेश।

Image

'हर जीव सम्मान और प्रेम का हकदार'; कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी और 'नूरी' का वीडियो, जानवरों के प्रति जताया स्नेह

Rahul Gandhi with Noorie Dog Video: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक बेहद खास संदेश वीडियो के द्वारा शेयर किया है। पार्टी द्वारा साझा किए गए वीडियो में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की पालतू डॉगी 'नूरी' (Noorie) के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए समाज में बेजुबान जानवरों के प्रति करुणा, प्रेम और समानता का भाव रखने का आह्वान किया गया है।

कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए इस संदेश में कहा गया है कि पृथ्वी पर केवल मनुष्य ही नहीं, बल्कि हर जीव-जंतु स्नेह और सम्मान का हकदार है। पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'Respect, love, and affection for animals... 𝐓𝐨𝐝𝐚𝐲, 𝐍𝐨𝐨𝐫𝐢𝐞 𝐦𝐚𝐤𝐞𝐬 𝐡𝐞𝐫 𝐬𝐨𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐦𝐞𝐝𝐢𝐚 𝐝𝐞𝐛𝐮𝐭' (हर जानवर स्नेह, प्यार और सम्मान का हकदार है।) बता दें कि राहुल गांधी ने अक्सर जानवरों के अधिकारों और उनकी देखभाल को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने हालिया संवाद में भी कहा था कि जानवरों को इस धरती पर मनुष्यों के बराबर सम्मान के साथ रहने का अधिकार है। नूरी, जैक रसेल टेरियर नस्ल की एक डॉगी है, जिसे राहुल गांधी गोवा से अपनी मां सोनिया गांधी के लिए सरप्राइज गिफ्ट के रूप में लाए थे।

राहुल गांधी का दिखा डॉग लव

दरअसल, राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें छात्र और Gen-Z उनसे जो भी सवाल करेंगे, वो उसका जवाब इंस्टाग्राम स्टोरी में देंगे। इसमें उनसे डॉग लव के बारे में भी सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि जानवरों को पृथ्वी पर बराबर सम्मान के साथ रहने का हक है। जहां उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के डॉग नूरी को दिखाया। राहुल ने कहा कि मैंने नूरी के साथ वीडियो बनाया है, इसपर मां गुस्सा होंगी। लेकिन कोई बात नहीं मैनेज कर लिया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article