वायरल न्यूज़

गुजरात का रहस्यमयी कुआं! 5 दिनों से लगातार हिल रहा है कुएं का पानी, Video हुआ वायरल

गुजरात के मोरबी में 18 फीट गहरे कुएं का पानी लगातार हिलने से लोग हैरान हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

गुजरात के इस रहस्यमयी कुएं का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (X/@T_Investor_)

Viral Video: गुजरात के मोरबी जिले का एक कुआं इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से लगातार हिल रहा है और उसमें लहरें उठती दिखाई दे रही हैं। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग ही नहीं, बल्कि सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी रुक रहे हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इस कुएं में ऐसा क्या हो रहा है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

5 दिन से कुएं में लगातार उठ रही हैं लहरें

हमने इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @T_Investor_ नामक अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में इस घटना से जुड़ी कुछ जानकारी भी दी गई है। वीडियो के कैप्शन में बताया जा रहा है कि यह कुआं गुजरात के मोरबी तालुका के विरपाड़ा गांव में प्रांजिवन सदारिया नाम के एक किसान के खेत में बना हुआ है। किसान का कहना है कि उन्होंने 2 अगस्त को पहली बार देखा कि कुएं का पानी लगातार हिल रहा है। जिसे देखने से ऐसा लग रहा है जैसे समुद्र की लहरें इस कुएं में समा गई हों। यह कुआं करीब तीन महीने पहले ही बनाया गया था।

मोरबी के इस अनोखे कुएं को देखने के लिए जुट रही है लोगों की भीड़

जैसे-जैसे इस घटना की खबर फैली, वैसे-वैसे इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। कई लोगों को लगा कि शायद यह किसी भूकंप का संकेत हो सकता है। कुछ लोगों ने इसे किसी रहस्यमयी घटना से भी जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल यह रहस्यमयी कुआं पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग इसे देखने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article