वेब सीरीज

Lock UPP 2: Shreya Kalra से हारने के बाद Shivangi Joshi बदलेंगी अपना नाम? खुद एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Shivangi Joshi On Changing Her Name: शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा से कहा था कि अगर तुम ये शो जीत गई तो मैं अपना नाम बदल दूंगी। इस मामले पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Shivangi Joshi बदलेंगी अपना नाम? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shivangi Joshi On Changing Her Name: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। 'लॉकअप 2' में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे और राम कपूर को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि 'लॉकअप 2' के फिनाले से चंद दिनों पहले ही शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा का झगड़ा हुआ था। इस दौरान शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा से कहा था कि तुम बहुत गंदा खेल खेलती हो। अगर तुम ये शो जीत गई तो मैं अपना नाम बदल दूंगी। वहीं 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में श्रेया कालरा की जीत के बाद से ही शिवांगी जोशी को लोगों ने इस बात पर आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया कि अब वह अपना क्या नाम रखेंगी। लेकिन अब इस मामले पर खुद शिवांगी जोशी ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: '44 साल का हो गया है लेकिन...'- हर्षद की कुर्बानी पर बरसे Varun Yadav, राम कपूर पर भी निकाली भड़ास

    शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में श्रेया कालरा की जीत के बाद अपना नाम बदलने की बात पर कहा, "लोग गुस्से में बहुत कुछ कह सकते हैं। मैं भी उस वक्त गुस्से में थी। मैंने उसी चीज में आकर ये कह दिया। मुझे अपने नाम से बहुत प्यार है और मैं क्यों ही इसे बदलूंगी? श्रेया कालरा ने भी गुस्से में कहा था कि अगर उसे शो जीतने के लिए मनुष्य का मांस खाना पड़े तो वो खा लेंगी। तो क्या वो असल जिंदगी में ऐसा करेंगी? नहीं, तो वो लाइन भी मैंने गुस्से में कही थी। मैं अपना नाम नहीं बदलूंगी। मुझे 'शिवांगी' पसंद है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance: सबको मात देकर विजेता बनीं Mini Mathur, फर्स्ट रनरअप रहे Aly Goni

    Shivangi Joshi ने नाम बदलने की बात पर दिया रिएक्शन

    Shivangi Joshi ने नाम बदलने की बात पर दिया रिएक्शन

    श्रेया कालरा के दिये हुए नाम पर शिवांगी जोशी ने दिया रिएक्शन

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के बाद श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह शिवांगी जोशी को 'बैकस्टैबर शिवांगी' नाम देती नजर आईं। वहीं उनके इस टैग पर रिएक्शन देते हुए शिवांगी जोशी ने कहा, "जैसा कि मैंने कहा कि जब आप भावनाओं में बहुत बह जाते हो तो आपकी बुद्धी काम करना बंद कर देती है। हम गुस्से में बहुत कुछ कहते हैं, जिससे हमारा कोई मतलब नहीं होता है। मुझे अपना नाम सच में पसंद है। हम सभी बहुत अच्छे हैं। हमने साथ में फराह मैम के घर पर पार्टी भी की।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article