देश

'केवल छात्र प्रतिनिधियों से ही होगी बातचीत', हेमंत सरकार ने पत्रकार-वकील पर जताई आपत्ति; 11 सदस्यीय टीम पर अड़े आंदोलनकारी

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। देर रात प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन सरकार केवल छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता पर अड़ी रही, जबकि छात्र 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में एक पत्रकार और एक अधिवक्ता को भी शामिल करने की मांग पर कायम रहे।

Image

सरकार सिर्फ छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता पर अड़ी, पत्रकार और वकील को शामिल करने की मांग पर डटे छात्र। PTI

Jharkhand Students Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन 14वें दिन प्रवेश कर चुका है। देर रात करीब 10:45 बजे प्रशासन की ओर से एसडीओ और एसडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की कोशिश की।

केवल छात्र प्रतिनिधियों से ही होगी बातचीत: सरकार

प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि राज्य सरकार केवल छात्र प्रतिनिधियों से ही बातचीत करने के लिए तैयार है। वहीं आंदोलनकारी छात्र अपने पहले से घोषित 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर अड़े रहे। छात्रों की मांग है कि इस प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेताओं के अलावा एक पत्रकार और एक अधिवक्ता को भी शामिल किया जाए, ताकि वार्ता पूरी तरह पारदर्शी रहे।देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन प्रतिनिधिमंडल की संरचना को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसी वजह से वार्ता किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई।

वार्ता के लिए छात्रों के प्रतिनिधि:

  • पीयूष कुमार सिंह
  • रविंद्र पासवान
  • राजेश प्रसाद
  • नीतू कुजूर
  • कार्तिक सोरेन
  • रविंद्र
  • अंकित कुमार
  • शालू सिंह

कुल आठ स्टूडेंट चुनें गए हैं।

एक वकील

2 तकनीकी जानकार

कुल ग्यारह लोग जाएंगे।

क्या है छात्रों की मांग?

आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में भर्ती परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराना और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शामिल है। छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार इन मांगों पर ठोस और लिखित आश्वासन नहीं देती, तब तक उनका धरना और आंदोलन जारी रहेगा। इधर, आंदोलन के लगातार लंबा खिंचने से राज्य में भर्ती प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र

छात्रों ने कहा है कि उनकी मांगें यदि पूरी नहीं हुईं तो वे 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगे। बता दें कि छात्र जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली एवं अनियमितताओं को लेकर धरना दे रहे हैं। इस बीच, प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए हेमंत सरकार ने एक टीम गठित की है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article