बॉक्स ऑफिस

प्रभास की 'Fauzi' से होगा Ajay Devgn स्टारर 'Golmaal 5' का तगड़ा क्लैश !! इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर

Golmaal 5 Vs Fauzi: अजय देवगन की 'गोलमाल 5' को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि 4 दिसंबर को इसका क्लैश प्रभास की 'फौजी' से होने जा रहा है। निर्माताओं ने इस क्लैश की खबरों को गलत बताया है।

Image

'फौजी'से टकराएगी 'गोलमाल 5'

Golmaal 5 Vs Fauzi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। इस मूवी का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए 'गोलमाल 5' के शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स के अंदर जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला। बॉलीवुड के गलियारों में इस समय एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल 5' इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसी दिन साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'फौजी' भी रिलीज होने वाली है। दोनों ही फिल्मों का तगड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Filmfare Awards Marathi 2026: रेड कारपेट पर स्टार्स की धांसू एंट्री, कौन जीतेगा बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस की ट्रॉफी?)

क्या सच में होगा 'गोलमाल 5' और 'फौजी' का क्लैश?

कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा था कि मेकर्स ने 'गोलमाल 5' को दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि यह मूवी प्रभास की फिल्म 'फौजी' के साथ क्लैश कर सकती है। पिंकविला से रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने अपनी आने वाली फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट को लेकर अफवाहें देखी हैं। यह अफवाहें पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'टीम इस समय एक शानदार फिल्म बनाने पर ध्यान दे रही है। आधिकारिक जानकारी हम सही समय पर ही देंगे। फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी या रिलीज डेट की घोषणा आधिकारिक ऐलान से ही आएगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rachit Singh संग शादी की अफवाहों पर Huma Qureshi ने दिया रिएक्शन, बोलीं- 'जब होनी होगी, हो जाएगी...')

टीम ने प्रेस से भी अनुरोध किया कि वो इस तरह की गलत अफवाहों पर ध्यान ना दें। अफवाह थी कि 'गोलमाल 5' 4 दिसंबर को रिलीज होगी और इसका क्लैश प्रभास की फौजी और अक्षय कुमार की अनीस बाजमी वाली फिल्म से होगा। हालांकि अब निर्माताओं ने क्लियर करते हुए बता दिया है कि यह सब गलत अफवाहें हैं। 'गोलमाल 5' की बात करें तो इसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और शर्मन जोशी सहित कई एक्टर्स को अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article