देश

Maharashtra: NCP नेता नवाब मलिक अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने दी है। बता दें कि इससे पहले भी नवाब मलिक की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी।

Image

पूर्व मंत्री नवाब मलिक अस्पताल में भर्ती

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी और पार्टी प्रवक्ता ने पुष्टि की कि मलिक को अस्पताल ले जाया गया और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मलिक फिलहाल मेडिकल जमानत पर हैं। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत छह महीने के लिए बढ़ा दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल एसवी राजू के इस पर आपत्ति नहीं जताई थी। नवाब मलिक को ईडी ने 23 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया था। मलिक को गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। दाऊद इब्राहिम के साथ पैसों के लेनदेन और उसकी बहन के साथ जमीन लेनदेन के संबंध में ईडी उनकी जांच कर रही थी। इसी वजह से ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!