देश

नौसेना को मिला नया कमांडर, कार्य संभालने के बाद एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा-आज हम ताकतवर नेवी

Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi : नौसेना प्रमुख ने कहा, 'समुद्री क्षेत्र में उभरती चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय नौसेना को संभावित शत्रुओं से निपटने के लिए परिचालन दृष्टि से तैयार रहना होगा। नई प्रौद्योगिकी लाने, राष्ट्रीय विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ बनने में भारतीय नौसेना के प्रयासों को वह मजबूत करेंगे।

Image

नौसेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी।

Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi : नौसेना को मंगलवार को अपना नया कमांडर मिल गया। एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नए नेवी चीफ का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले एडमिरल त्रिपाठी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर एडमिरल ने कहा कि हमारी नौसेना पिछले कुछ सालों में युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य के लिहाज से तत्पर बल के रूप में विकसित हुई है।

नौसेना प्रमुख ने कहा, 'समुद्री क्षेत्र में उभरती चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय नौसेना को संभावित शत्रुओं से निपटने के लिए परिचालन दृष्टि से तैयार रहना होगा। नई प्रौद्योगिकी लाने, राष्ट्रीय विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ बनने में भारतीय नौसेना के प्रयासों को वह मजबूत करेंगे।

एडमिरल हरि कुमार की जगह ली

एडमिरल त्रिपाठी 26वें नौसेना प्रमुख हैं। इन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। हरि कुमार दो साल पांच महीने नेवी चीफ के पद पर रहे। त्रिपाठी रीवा के सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) से एक जुलाई 1985 को सेना में कमीशन हुए। अभी तक त्रिपाठी नेवी में वाइस चीफ के पद पर थे।

कई चुनौतियों का करना है सामना

कार्यभार संभालने के बाद एडमिरल ने कहा कि नौसेना में नई तकनीक शामिल कर वह इसे आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे। त्रिपाठी ने नौसेना का कार्यभार ऐसे समय संभाला है जब हिंद महासागर में चीन की गतिविधियां बढ़ी हैं और वह इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। इसके अलावा अरब सागर के अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के हमले बढ़े हैं। इन चुनौतियों का सामना करते हुए उन्हें नौसेना का विस्तार भी करना है।

जनरल पांडे 31 मई को होंगे रिटायर

सेना के शीर्ष नेतृत्व में अभी और भी बदलाव देखने को मिलेंगे। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे इस साल 31 मई को रिटायर होंगे। पांडे के बाद वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी उनकी जगह ले सकते हैं। द्विवेदी वरिष्ठता क्रम की रेस में सबसे आगे हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article