देश

NavBharatKaSurvey: मोदी सरकार 2.0 की नीतियों से जनता प्रभावित, सरकार के कामकाज से 51% लोग खुश

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 22, 2023, 09:01 AM IST

NavBharatKaSurvey: टाइम्स नाउ नवभारत और ​ ईटीजी रिसर्च के सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि मोदी सरकार 2.0 की नीतियों से वो कितने प्रभावित हैं तो 51 प्रतिशत जनता मोदी सरकार के साथ खड़ी दिखी। जनता मोदी सरकार के कामकाज पर जमकर खुश दिखी। जानिए जनता ने और क्या-क्या कहा

NavBharatKaSurvey: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल पर विपक्ष जितने आरोप लगा ले, लेकिन विपक्ष की राय से जनता इत्तेफाक नहीं रखती दिख रही है। टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी रिसर्च के सर्वे में जनता मोदी सरकार पर जमकर प्यार लुटाती दिख रही है।

51 प्रतिशत जनता मोदी के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी रिसर्च के सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि मोदी सरकार 2.0 की नीतियों से वो कितने प्रभावित हैं तो 51 प्रतिशत जनता मोदी सरकार के साथ खड़ी दिखी। जनता मोदी सरकार के कामकाज पर खुश दिखी। यहां पर सीटों की अनुमाति संख्या के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

पार्टी/ गठबंधनसीटों की संख्या
बीजेपी गठबंधन292-338
कांग्रेस गठबंधन106-144
टीएमसी गठजोड़20-22
वाईएसआर24-25
बीजेडी11-13
अन्य50 से 80

सर्वे में क्या निकला

इस सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया था कि वो मोदी सरकार 2.0 के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं? जिसपर 51 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो पूरी तरह संतुष्ट हैं। वहीं 16 प्रतिशत लोगों काफी काफी हद तक संतुष्ट दिखे। 12 प्रतिशत लोगों ने इसे औसत बताया तो वहीं 21 प्रतिशत लोगों ने अच्छा नहीं कहा।

modi govt 2.0 survey

modi govt 2.0 survey

मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि

जनता से जब नरेन्द्र मोदी 2.0 की सबसे बड़ी उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो 26 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कोरोना से निपटना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। वहीं 9 प्रतिशत लोगों ने कहा कि आर्टिकल 370 हटाना बड़ी उपलब्धि है। राम मंदिर के साथ 29 प्रतिशत तो जन कल्याण योजनाओं के साथ 17 प्रतिशत लोग गए। वहीं 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कॉम्बैट एक्शन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article