देश

बेटे-बहू के खराब बर्ताव से बुजुर्ग दुखी, राज्यपाल के नाम कर दी एक करोड़ रुपये की जायदाद

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2023, 05:43 PM IST

नाथू सिंह ने पिछली चार मार्च को अपनी वसीयत तैयार कराई है, जिसमें उनके मकान और 10 बीघा कृषि भूमि की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।

Image

नाथू सिंह पिछले करीब पांच महीनों से वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। (TOI)

1 Crore Land Donated to UP Govt: यूपी के मुजफ्फर नगर जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बेटे और बहू के खराब बर्ताव से नाराज होकर अपनी एक करोड़ रुपये मूल्य की जायदाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम कर दी है। खतौली कस्बे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे 80 साल के नाथू सिंह ने बुढ़ाना तहसील के उप रजिस्ट्रार के कार्यालय में दाखिल एक शपथपत्र में कहा है कि उनकी जमीन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को दे दी जाए।

निधन के बाद जमीन पर कोई स्कूल या अस्पताल बनाने की जताई मंशा

नाथू सिंह ने कहा कि उनके निधन के बाद वहां कोई स्कूल या अस्पताल बना दिया जाए। इस जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जाती है। उप रजिस्ट्रार पंकज जैन ने सोमवार को बताया कि नाथू सिंह ने पिछली चार मार्च को अपनी वसीयत तैयार कराई है, जिसमें उनके मकान और 10 बीघा कृषि भूमि की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।

सिंह का आरोप है कि उनके बेटे और बहू ने कई बार उन्हें अपमानित किया। इसी वजह से उन्हें वृद्धाश्रम जाना पड़ा। वृद्धाश्रम की प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि नाथू सिंह पिछले करीब पांच महीनों से उनके वृद्धाश्रम में रह रहे हैं।

(भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article