देश

Namo Bharat Rapid Rail: खुशखबरी! NCR के बाद अब दिल्ली में भी दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, चार टनल बनकर तैयार; जानिए आप कब कर सकेंगे सफर

Namo Bharat Rapid Rail: NCR के बाद अब नमो भारत रैपिड रेल को दिल्ली में भी दौड़ाने की तैयारी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, मेरठ दक्षिण स्टेशन तक चलने के बाद इस साल के अंत तक दिल्ली में भी दौड़ेगी। NCRTC ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Image

दिल्ली में भी दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Namo Bharat Rapid Rail: नमो भारत रैपिड ट्रेन मेरठ दक्षिण स्टेशन तक चलने के बाद इस साल के अंत तक दिल्ली में भी दौड़ेगी। NCRTC ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरआरटीएस का प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबा है। पीएम मोदी ने अक्टूबर 2023 में इस रेल खंड का उद्घाटन किया था। इसके बाद मार्च 2024 से 17 किलोमीटर लंबे एक और खंड को शुरू किया गया था।

बता दें, वर्तमान में यात्रियों के लिए 34 किलोमीटर लंबे खंड पर ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। एनसीआरटीसी ने मेरठ दक्षिण स्टेशन तक ट्रेन को यात्रियों के लिए चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन से ट्रेन मेरठ दक्षिण स्टेशन तक और चलेगी। इसके लिए सिस्टम अपग्रेड कर दिया है। फिलहाल ट्रेन को ट्रायल के लिए चलाया जा रहा है। इस माह के अंत तक नमो ट्रेन मेरठ दक्षिण स्टेशन तक चलेगी। इस तरह ट्रेन लगभग 42 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर चलेगी।

दिल्ली में भी जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल

नमो रैपिड रेल के लिए दिल्ली और गाजियाबाद के भूमिगत खंड में चार सुरंग बनाई गई हैं। चारों सुरंग का निर्माण कार्य हो गया है। दो सुरंग आनंद विहार स्टेशन से न्यू अशोक नगर स्टेशन की दिशा में बनाई हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने गाजियाबाद खंड में सुरंग बनने के बाद उससे बाहर निकलने के लिए रैंप का निर्माण भी पूरा कर लिया है। इससे आनंद विहार भूमिगत स्टेशन साहिबाबाद की ओर एलिवेटेड खंड से जुड़ गया है।

साहिबाबाद में रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम ट्रेन के लिए बनाए रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया। रैंप से होकर ही साहिबाबाद की ओर के एलिवेटेड से ट्रेन भूमिगत और भूमिगत खंड की ओर से आने वाली ट्रेन एलिवेटेड खंड पर पहुचेंगी। एनसीआरटीसी के CPRO पुनीत वत्स ने कहा कि दिल्ली में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ दक्षिण स्टेशन तक ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद दिल्ली में ट्रेन का परिचालन शुरू होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!