देश

माई लॉर्ड मेरी गर्लफ्रेंड को वापस दिला दें, जज बोले-अर्जी खारिज, 5 हजार का जुर्माना भरो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2023, 01:45 PM IST

Gujarat Highcourt: गुजरात हाईकोर्ट के सामने दिलचस्प मामला सामने आया। अदालत के सामने एक शख्स ने लिव इन एग्रीमेंट के आधार पर गुहार लगाई कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने पति के अवैध कब्जे में है लिहाजा उसकी गर्लफ्रेंड को वापस दिला दें। लेकिन अदालत ने कहा कि तुम्हारी अर्जी खारिज की जाती है।

Image

गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की अर्जी

Gujarat Highcourt: गुजरात हाईकोर्ट ने एक शख्स पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। अब सवाल यह है कि आखिर अदालत ने जुर्माना क्यों लगाया। उस शख्स ने आखिर गुनाह क्या किया था। दरअसल जिस शख्स पर फाइन लगाया गया उसकी एक गर्लफ्रेंड थी। लेकिन गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हो गई। अब सवाल यह कि शादी कहीं और हुई तो जुर्माना लगाने की जरूरत क्यों पड़ गई। उस शख्स ने अदालत के सामने कहा कि गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन एग्रीमेंट(Live in agreement) था। लेकिन दवाब में उसकी शादी उसके परिवार ने कहीं और की। गर्लफ्रेंड की उसके पति से नहीं बनती है लिहाजा एग्रीमेंट को ध्यान में रखकर उसके पास वापस भेज दिया जाए।

बनासकांठा जिले का मामला

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मामला गुजरात के बनासकांठा जिले का है। जिस शख्स पर जुर्माना लगा उसने अदालत के सामने पक्ष रखा कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी उसकी इच्छा के खिलाफ हुई थी। यही नहीं उसके पति के साथ संबंध भी अच्छे नहीं हैं। संबंध जब खराब हुए तो उसने अपने ससुराल को छोड़ दिया और उसके साथ रहने के लिए आ गई। दोनों साथ साथ रहने लगे और लिव-इन रिलेशनशिप के लिए एग्रीमेंट किया गया। लेकिन लड़की के परिवार और ससुराल वाले आए और जबरदस्ती लेते गए। अदालत के सामने उस शख्स ने दलील पेश करते हुए कहा कि वो अपने ससुराल के गैर कानूनी कब्जे में है।

'याचिकाकर्ता की दलील आधारहीन'

इस मामले में सरकारी वकील से अदालत के सामने रखा कि जिस शख्स ने तहरीर दी है उसकी इस तरह की याचिका में कोई भूमिका नहीं है। यदि कोई महिला अपने पति के साथ है तो यह नहीं कहा जा सकता है कि वो गैरकानूनी कब्जे में है। सरकारी पक्ष की दलील के बाद जस्टिस वी एम पंचोली और जस्टिस एच एम प्रछाक ने कहा कि याचिकाकर्ता की महिला से शादी वैधानिक नहीं है और ना ही उस महिला का अपने पति के साथ तलाक हुआ है, लिहाजा इस अदालत का मत है कि महिला और उसके पति के बीच शादी अवैध नहीं है। इसके साथ ही याचिकाकर्ता की कोई भूमिका भी नहीं है। लिहाजा अदालत याचिकाकर्ता के खिलाफ पांच हजार रुपए का जुर्मना लगाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित