देश

Kejriwal Reactions: मेरी जिंदगी देश के लिए समर्पित...गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, देखें ये Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 22, 2024, 04:50 PM IST

Kejriwal First Reaction after Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, कहा, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है

Image

केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली आबकारी नीति केस मेंगिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  2. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है
  3. उन्होंने कहा, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है

Kejriwal First Reaction after Arrest: दिल्ली आबकारी नीति केस (delhi liquor scam) में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा, 'मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है' गौर हो कि गुरुवार यानी 21 मार्च को ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब पूछताछ करने के बाद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया। केजरीवाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए उसने कई दलीलें दीं। जांच एजेंसी ने कहा कि उसके पास मनी ट्रेल का साक्ष्य है जो यह बताता है कि शराब नीति घोटाले में 100 करोड़ रुपए की रिश्वत ली गई। ईडी ने कोर्ट को बताया कि शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के 'सरगना' हैं और नई शराब नीति के जरिए साउथ के एक कार्टेल को फायदा पहुंचाया गया और इसके बदले में उनसे पैसे लिए गए।

'पैसों को इस्तेमाल गोवा और पंजाब के चुनाव में हुआ'

इन पैसों को इस्तेमाल गोवा और पंजाब के चुनाव में हुआ। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि गुरुवार रात जब उनके घर की तलाशी ली जा रही थी तो वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

'रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को दिल्ली में ठेके मिले'

ED ने कहा कि रिश्वत के बदले शराब कारोबारियों को दिल्ली में ठेके मिले। यह 100 नहीं बल्कि 600 करोड़ रुपए का घोटाला है। हवाला के जरिए 45 करोड़ रुपए गोवा भेजे गए। गोवा के चुनाव में इस राशि का इस्तेमाल हुआ। मनीट्रेल का चैट वाला सबूत और बातचीत की सीडीआर हमारे पास है। सीडीआर के अलावा गवाहों के बयान भी हैं। केजरीवाल इस शराब घोटाले के सरगना हैं। पीएमएलए कोर्ट में दलीलें पेश करते हुए ईडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को 300 करोड़ रुपए दिए। यही नहीं मामले में आरोपी विजय नायर दिल्ली के सीएम का बहुत करीबी है। हैरान करने वाली बात यह है कि नायर के पास कोई पद नहीं है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!