देश

Mohan Yadav CM oath: 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, तैयारियां शुरू

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 11, 2023, 11:38 PM IST

Mohan Yadav CM oath: बीजेपी नेता मोहन यादव 13 दिसंबर को भोपाल में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह जानकारी 58 वर्षीय यादव को निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराधिकारी के रूप में चुने जाने के कुछ घंटों बाद सामने आया है।

Image

राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए मोहन यादव

Photo : Twitter

Mohan Yadav CM oath: मध्य प्रदेश के लिए भाजपा की ओर से घोषित किए गए नए मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार यानि कि 13 दिसंबर को शपथ लेंगे। इस दौरान मोहन यादव के दो डिप्टी भी शपथ लेंगे।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ!

बीजेपी नेता मोहन यादव 13 दिसंबर को भोपाल में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह जानकारी 58 वर्षीय यादव को निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराधिकारी के रूप में चुने जाने के कुछ घंटों बाद सामने आया है। शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 11 बजे होने की संभावना है।

सरकार बनाने का दावा किया पेश

भाजपा विधायक दल का नेता घोषित होने के बाद मोहन यादव ने सोमवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भी मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यादव के साथ निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य पार्टी प्रमुख वीडी शर्मा और तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक राजभवन गए थे।

क्या बोले मोहन यादव

मीडिया से बात करते हुए यादव ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के कामों को आगे बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा- "मैं भाजपा का सिपाही हूं। यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है क्योंकि यह अपने सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है। मुझे खुशी है कि पार्टी ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी के अलावा मैं पूरे प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई...मुझे उम्मीद है कि सबके साथ मिलकर मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार के कामों को आगे बढ़ाऊंगा।''

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article