देश

सीमावर्ती इलाकों में अब 31 मई को होगी मॉक ड्रिल, इन वजहों से बदली गई तारीख; सायरन की सुनाई देगी गूंज

Mock Drills: नागरिक सुरक्षा की दूसरी मॉकड्रिल "ऑपरेशन शील्ड" अब यह 31 मई को आयोजित की जाएगी। पहले 29 मई को इसका आयोजन होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास नागरिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच तालमेल और प्रतिक्रिया प्रणाली को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा।

Image

मॉक ड्रिल

Photo : AP

Mock Drills: नागरिक सुरक्षा की दूसरी मॉकड्रिल "ऑपरेशन शील्ड", जो पहले 29 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। अब यह 31 मई को आयोजित की जाएगी। यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान से सटे सभी पश्चिमी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी, जिनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की जांच करना है।

अलर्ट मोड पर सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास नागरिकों, सुरक्षाबलों और प्रशासनिक एजेंसियों के बीच तालमेल और प्रतिक्रिया प्रणाली को परखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम होगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर है। इसी बीच बताया गया था कि पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्यों में गुरुवार को मॉक ड्रिल किया जाएगा।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय इलाकों में ड्रोन हमले किए, जिसमें 300 से 400 ड्रोन भेजे गए। हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इन ड्रोन को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय कर दिया।

Mock_Drills

मॉक ड्रिल

कई इलाकों में बजे सायरन

यह हमला जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किया गया था। ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे थे।

इसके बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी। इसी बीच पाकिस्तान के आग्रह पर भारतीय सैन्य अधिकारियों ने वार्ता की हामी भरी और दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की गई। बाद में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भी नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले की बात को स्वीकार किया था। शरीफ ने यह बयान "यौम-ए-तशाकुर" नामक समारोह में अपने भाषण के दौरान दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article