एक्सप्लेनर्स

पलभर में दुश्मन के मंसूबे नाकाम... अचूक निशाना है AKASH की खासियत, पाकिस्तान खाता है खौफ!

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। आतंकवादियों पर भारतीय सशस्त्र बलों की स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोल दिया।

Image

पलभर में दुश्मन के मंसूबे नाकाम... अचूक निशाना है AKASH की खासियत, पाकिस्तान खाता है खौफ!

AKASH Missile Defence System: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। आतंकवादियों पर भारतीय सशस्त्र बलों की स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोल दिया। हालांकि, भारत की अभेद सुरक्षा में तैनात एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम और आकाश मिसाइल ने आसमान में ही पाकिस्तान की योजना को विफल कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ध्वस्त की गई मिसाइलों का मलबा भी दिखाया।

आकाश ने ध्वस्त की PAK की मिसाइलें

भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में इस बात का भी खुलासा किया कि पाकिस्तान ने पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की और ड्रोन्स और मिसाइलों से हमला किया, लेकिन मुस्तैद भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के मंसूबे नाकाम कर दिए। भारत की इस जवाबी कार्रवाई आकाश डिफेंस मिसाइल सिस्टम चर्चा के केंद्र में आ गया तो चलिए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।

बता दें कि कि भारत के पास एयर डिफेंस सिस्टम की वैरायटी है, जिसमें लो लेवल फायरिंग, सरफेस टू एयर मिसाइल, लॉन्ग और शॉर्ट रेंज मिसाइल शामिल हैं। जब पाकिस्तान ने ड्रोन और यूएवी से हमला किया तो आकाश डिफेंस मिसाइल सिस्टम सहित अन्य सिस्टम सक्रिय हो गए। मॉडर्न डेज वार फाइटिंग के लिहाज से ये अहम था।

आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) द्वारा निर्मित है। यह मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है, जो दुश्मन के हमलों को नाकाम करने में कारगर है। यह मिसाइल सिस्टम एक अभेद किले का निर्माण करता है जिसका उदाहरण हाल ही में पाकिस्तान की ओर से दागे गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में देखा गया। इस सिस्टम ने तमाम हमलों को आसमान में बेदम कर दिया।

ड्रोन हमलों को कर देती है बेअसर

  • आकाश मिसाइल सिस्टम हवा से सतह पर दागी गईं मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों और यहां तक कि ड्रोन हमलों को भी बेअसर कर देती हैं। हाल ही में आकाश मिसाइल सिस्टम का जलवा आप सभी ने देखा ही होगा।
  • इसकी मिसाइलें 20 फीट लंबी, 710 किलोग्राम वजनी और 60 किलोग्राम का वारहेड ले जाने में सक्षम हैं।
  • सिंगल मिसाइल से इसकी मारक क्षमता 88 फीसद, जबकि डबल मिसाइल से मारक क्षमता 99 फीसद है।
  • आकाश मिसाइल सिस्टम ऑटोमैटिक मोड पर काम करता है। यह अपने लक्ष्य को पहचानने, टारगेट सेट करने और उसे बेअसर करने के लिए जाना जाता है।

लाने-ले जाने में बेहद आसान

इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम को नियंत्रण रेखा (LoC) या अन्य सीमाओं पर बेहद आसान तरीके से ले जाया जा सकता है। इसका अपडेटेड वर्जन आकाश- एनजी 70 से 80 किलोमीटर तक लक्ष्यों को भेदने में कारगर है। इसकी रफ्तार लगभग 2,500 किमी प्रतिघंटा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article