देश

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में फिर बदलेगी सियासत, दिल्ली पहुंचे राज ठाकरे, NDA में हो सकते हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 06:41 AM IST

Raj Thackeray likely to join NDA: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ऐसे समय पर दिल्ली पहुंचे हैं जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आज बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की दो सीटों की मांग कर सकते हैं।

Image

मनसे प्रमुख राज ठाकरे एनडीए में हो सकते हैं शामिल

Photo : Twitter

Raj Thackeray likely to join NDA: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से हलचल शुरू हो गई है। खबर है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे दिल्ली पहुंचे हैं। अटकले हैं कि वह यहां बीजेपी के बड़े नेताओं से मुकालात कर सकते हैं और महाराष्ट्र में दो लोकसभा सीटों की मांग कर सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि राज ठाकरे की नजर दक्षिणी मुंबई और शिरडी लोकसभा सीट पर है। वह ऐसे समय पर दिल्ली पहुंचे हैं जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ठाकरे और बीजेपी के अन्य नेताओं के बीच आज मुलाकात हो सकती है, जिसमें मनसे के साथ शीट शेयरिंग का फार्मूला तय होगा।

कई दिनों से हो रही मनसे और बीजेपी नेताओं की मुलाकात

बता दें, मनसे और बीजेपी के बीच शुरू बनने जा रहे गठबंधन की पटकथा कोई नई नहीं है। बीते कुछ महीनों से दोनों दलों के नेताओं के बीच करीबी देखी जा रही है। हाल ही में मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार ने राज ठाकरे से उनके शिवाजी पार्क स्थित घर में मुलाकात की थी। इससे पहले फरवरी में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राज ठाकरे से उनके सरकार आवास पर जाकर मुलाकात की थी। तब से ही दोनों दलों के गठबंधन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

2019 में बीजेपी के खिलाफ किया था प्रचार

2019 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। हालांकि, उन्होंने राज्य में बीजेपी के खिलाफ प्रचार किया था। बता दें, राज ठाकरे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं, जो महाराष्ट्र में विपक्ष में हैं। वह शिवसेना के दिवंगत संस्थापक बाल ठाकरे के भतीजे हैं। राज ठाकरे खुद को बालासाहेब का उत्तराधिकारी मानते थे। हालांकि, उद्धव ठाकरे का नाम आगे आने के बाद उन्होंने 2005 में शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article