देश

MLC Election 2026: विधान परिषद की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 11 और बिहार की 8 सीटें शामिल

MLC Election 2026: चुनाव आयोग ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 37 विधान परिषद की सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है।

Image

विधान परिषद चुनाव की घोषणा (फाइल फोटो- PTI)

MLC Election 2026: चुनाव आयोग ने ने बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चार राज्यों में कुल 37 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटें शामिल हैं।

यूपी की 11 सीटों पर चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए 11 सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा। इनमें लखनऊ स्नातक से एर. अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी स्नातक से आशुतोष सिन्हा, आगरा स्नातक से डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’, मेरठ स्नातक से दिनेश कुमार गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक से डॉ. मान सिंह यादव शामिल हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ से उमेश द्विवेदी, वाराणसी से लाल बिहारी यादव, आगरा से डॉ. आकाश अग्रवाल, मेरठ से श्रीचंद शर्मा, बरेली-मुरादाबाद से हरि सिंह ढिल्लों और गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

बिहार की 8 सीटों पर भी चुनाव

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर भी चुनाव होगा। इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त होगा।

कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटें

कर्नाटक में दक्षिण-पूर्व स्नातक, पश्चिम स्नातक, उत्तर-पूर्व शिक्षक और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 4 सीटों पर चुनाव होगा। इन सदस्यों का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को समाप्त होगा।

महाराष्ट्र में औरंगाबाद डिवीजन स्नातक, पुणे डिवीजन स्नातक, नागपुर डिवीजन स्नातक, अमरावती डिवीजन शिक्षक और पुणे डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 5 सीटों पर चुनाव होगा। इन सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा।

29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को मतदान

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।

सभी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।

आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू

आयोग ने कहा है कि इन चुनावों से संबंधित आदर्श आचार संहिता संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत निर्देश भी जारी किए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

MLC Election 2026: विधान परिषद की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 11 और बिहार की 8 सीटें शामिल

MLC Election 2026: विधान परिषद की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 11 और बिहार की 8 सीटें शामिल

आज की ताजा खबर, 22 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओपी राजभर ने फिर दोहरायी यूपी को बांटने की मांग, पाकिस्तान में आज कई जगह प्रदर्शन...तमिलनाडु में स्कूली छात्रों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत

Sahil Wakode Suicide: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विवादों के बीच IIT बॉम्बे छात्र प्रतिनिधियों का आया बयान

Sahil Wakode Suicide: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विवादों के बीच IIT बॉम्बे छात्र प्रतिनिधियों का आया बयान

निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोकी गई, परिजनों ने आत्महत्या के दावे पर खड़े किए सवाल

निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोकी गई, परिजनों ने आत्महत्या के दावे पर खड़े किए सवाल

PAK बॉर्डर के पास कांपेगा आसमान, F-35 और राफेल समेत खतरनाक फाइटर जेट लेकर भारत पहुंच रहे 40 देश, क्या होने वाला है?

PAK बॉर्डर के पास कांपेगा आसमान, F-35 और राफेल समेत खतरनाक फाइटर जेट लेकर भारत पहुंच रहे 40 देश, क्या होने वाला है?