शहर

'जीते तो देंगे 10000 नौकरियां', बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पीके का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Bihar Legislative Council Election 2026: बिहार विधान परिषद की आगामी आठ सीटों के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशांत किशोर ने रविवार को पांच सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Image

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Legislative Council Election 2026: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद की पांच सीट पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इन सीट पर जल्द चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीट के लिए चुनाव होना है, जिनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिनके सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किसे बनाया उम्मीदवार

पीके ने प्रेस कांफ्रेंस में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें अफाक अहमद भी शामिल हैं जो सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने छह साल पहले पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर के समर्थन से यह सीट जीती थी। उस समय किशोर ने अपनी पार्टी का गठन नहीं किया था। पिछले हफ्ते पार्टी में शामिल हुईं वकील और शिक्षाविद दिव्या ज्योति को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर अभी जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का कब्जा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एस पी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को भी मैदान में उतारा है।

तीन अन्य सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द

प्रशांत किशोर ने कहा कि तीन अन्य सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अगले तीन-चार दिनों में की जाएगी। बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी शिक्षकों के विभिन्न संगठनों को एक साथ लाने और उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए एक संयुक्त संघर्ष समिति बनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी तीन मुख्य मांगों के लिए अभियान चलाएगी, जिनमें शिक्षकों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, सहायता प्राप्त संस्थानों के शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की श्रेणी में लाना और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक काम सौंपने के लिए नियम तय करना शामिल है। किशोर ने कहा कि इन मांगों को जन सुराज की मांगों के रूप में माना जाएगा और दावा किया कि पार्टी शिक्षकों के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाएगी ताकि अगले लोकसभा चुनाव से पहले इन्हें पूरा कराया जा सके।

10,000 नौकरियां उपलब्ध कराने का वादा

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने यह भी वादा किया कि अगर जुन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जीतते हैं तो हर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बेरोजगार स्नातकों के लिए 10,000 नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी। यह उसी तरह का रोजगार संबंधी वादा है जैसा उन्होंने अपनी बांकीपुर विधानसभा सीट के पढ़े-लिखे बेरोजगार मतदाताओं से किया था। यह चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव से अलग होगा और इसमें करीब 30 जिलों में फैले चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीट शामिल होंगी। जुन सुराज पार्टी ने पहले कहा था कि वह संगठन के विस्तार की रणनीति के तहत सभी आठ सीट पर चुनाव लड़ेगी। विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारों का स्थानीय प्रभाव, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के बीच उनकी साख और पार्टी संगठन की मजबूती अहम कारक माने जा रहे हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'जीते तो देंगे 10000 नौकरियां', बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पीके का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

'जीते तो देंगे 10000 नौकरियां', बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पीके का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

सौरव गुर्जर की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा; कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें वजह

सौरव गुर्जर की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने पकड़ा; कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें वजह

Kal Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दिखेगा असर

Kal Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दिखेगा असर

‘इनसे देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए’, मां के अपमान पर राहुल गांधी पर CM योगी का तीखा बयान, हामिद अंसारी को भी घेरा

‘इनसे देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए’, मां के अपमान पर राहुल गांधी पर CM योगी का तीखा बयान, हामिद अंसारी को भी घेरा

पुणे में भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दरबार में आस्था का सैलाब, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से साइना नेहवाल और रोहित पवार तक ने टेका माथा

पुणे में भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दरबार में आस्था का सैलाब, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से साइना नेहवाल और रोहित पवार तक ने टेका माथा