देश

'BJP के दबाव में आकर...'; मिथुन चक्रवती के 'राष्ट्रपति शासन' वाले बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ली चुटकी

Murshidabad Violence: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पर तंज कसा और कहा कि भाजपा के दबाव में आकर कुछ कह रहे हैं... तो मैं उस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। दरअसल, वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

Image

शत्रुघ्न सिन्हा और मिथुन चक्रवती के (फोटो साभार: @ShatruganSinha)

Photo : Twitter

Murshidabad Violence: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पर तंज कसा और कहा कि भाजपा के दबाव में आकर कुछ कह रहे हैं... तो मैं उस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। दरअसल, वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

'हमारे अच्छे दोस्त हैं मिथुन चक्रवर्ती'

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने मिथुन चक्रवर्ती को अपना अच्छा दोस्त बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मिथुन चक्रवर्ती के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा...। उन्होंने कहा, ''मिथुन चक्रवर्ती मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वह कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, उन्हें राजनीति में लाया गया है। वह विधायक, पार्षद, सांसद नहीं रहे हैं। एक बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से वह राज्यसभा के सदस्य बने थे... अब वह भाजपा के दबाव की वजह से बयान दे रहे हैं...''

मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कुछ कहा था?

साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं गृह मंत्री से पहले भी रिक्वेस्ट कर चुका हूं और आपके माध्यम से एक बार फिर कर रहा हूं कि चुनाव से कम से कम दो माह पहले सेना तैनात कर दीजिए जह तक नतीजे नहीं आ जाते हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था कि हां, बंगाल में हिंदू अब शरणार्थी बन गए हैं। हर जगह दादागिरी चल रही है और हम लोग तो शांति चाहते हैं। कोई दंगा नहीं, कोई फसाद नहीं, बस फेयर इलेक्शन चाहिए। लेकिन सरकार उसे भी नहीं होने दे रही।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article